लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के हफीजपुर गांव में करंट लगाकर मारी गई अक्सा फातिमा पहले से ही पति वसी की बेरहमी का शिकार थी। वह अक्सर पैसों के लिए उसे मारता पीटता था। कुछ दिनों पूर्व अक्सा ने थाने में तहरीर भी दी थी। लेकिन आपसी सुलह के बाद पुलिस ने मामला रफादफा कर दिया था। इस बात की पुष्टि सीओ राजेश कुमार ने भी की। हफीजपुर में पत्नी को करंट लगाकर हत्या करने के मामले में गांव के चौकीदार हरिपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। हरिपाल ने आरोपी की मां आशिया की सूचना और पड़ताल के बाद रिपोर्ट लिखाई। हालांकि इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि सीओ ने वीडियो जारी कर बयान में खुद बताया है कि घटना की जानकारी देने आरोपी की मां आशिया कोतवाली आई थी।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, चौकीदार हरिपाल के अनुसार रात गश्त के दौरान उसे आरोपी की मां आशिया ने हत्या की जानकारी दी। उसने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी वसी अक्सा फातिमा से मायके से रुपये और गाड़ी लाने के लिए कहता और उसे मारता पीटता।
विज्ञापन
3 of 7
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट में उसका भाई रफी भी शामिल रहता था। पूछने पर सीओ राजेश ने बताया कि पहले भी मोहम्मद वसी पत्नी से मारपीट कर चुका था। तहरीर भी आई थी, बाद में सुलह समझौता हो गया था।
4 of 7
Lakhimpur Kheri Murder
- फोटो : अमर उजाला
मायके से नहीं आया कोई
घटना के बाद उमा उर्फ अक्सा फातिमा के मायके से कोई नहीं पहुंचा। वसी की मां के मुताबिक निकाह के बाद मायके वाले मुन्नूगंज से कहीं दूसरी जगह चले गए। तब से उन लोगों ने उमा से कोई संबंध नहीं रखा। घटना के बाद न तो मायके से कोई आया न ही किसी ने कोई प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद ही शुरू हो गई थी कलह
आरोपी वसी की मां आशिया ने बताया कि वर्षों पहले उनके शौहर मोहम्मद सफी की मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा रफी मंदबुद्धि है। छोटा बेटा मोहम्मद वसी ग्रिल कारखाने में काम करता है।
विज्ञापन
6 of 7
दादी के साथ बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
वसी ने मार्च 2017 में मोहल्ला मुन्नू गंज निवासी उमा शर्मा के साथ अपनी मर्जी से शादी की थी। बाद में उसका नाम अक्सा फातिमा हो गया। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होने लगा था। दंपती के दो बेटे हैदर अली (4) और ढाई साल का हुमायूं है।
दो मासूम बच्चों की भी नहीं की परवाह, भारी पुलिस बल तैनात
आरोपी मोहम्मद वसी ने पत्नी की हत्या करते समय अपने दो मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने एहतियातन आरोपी के घर के पुलिस बल की तैनाती की है।