फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी कांड: 'खाकी' की हनक के आगे काम न आ सकी 'खादी' की सरपरस्ती, पुलिस की गिरफ्त में सुरेश प्रधान

Sun, 15 Jan 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल में भर्ती सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
बरेली के कटरी कांड में घायल हुआ सुरेश प्रधान वारदात के बाद खादी की सरपरस्ती में छिपता रहा। सूत्रों के मुताबिक एक नेता की सरपरस्ती में मुरादाबाद के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इधर, पुलिस उसकी तलाश में आगरा से लेकर दिल्ली तक भटकती रही था। जैसे जैसे खाकी का शिकंजा कसा। खादी ने आरोपी से किनारा कर लिया। आखिरकार थक हार कर उसे सरेंडर करना पड़ा।

रायपुर हंस गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान बेहद शातिर है। सूत्रों का कहना है कि एक नेता के परिचित का मुरादाबाद में अस्पताल है, जहां अलग रखकर उसका इलाज किया जा रहा था। प्रयास था कि स्वस्थ होने के बाद उसे सरेंडर कराया जाए। फरीदपुर पुलिस सुरेश प्रधान के 30 से ज्यादा करीबियों रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी के चलते आरोपी पर चौतरफा दबाव बनता गया। अंतत: उसे सरेंडर करना पड़ गया। 
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सुभाष पाठक के आगरा आवास पर लटका मिला ताला 

कटरी कांड के आरोपी आगरा के दयाल नगर निवासी सुभाष पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वहां गई थी। संदेह था कि सुभाष की मदद से ही सुरेश प्रधान का इलाज चल रहा है। वहां सुभाष के मकान पर ताला लगा मिला। सुरेश प्रधान ने सुभाष पाठक को गोविंदपुर की कटरी में जमीन की खरीद कराई थी। उसके बाद से अभी तक जमीन पर कब्जा नहीं हो सका है। खरीदी जमीन पर कब्जा लेने के लिए सुभाष पाठक ने परमवीर के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सफल न होने पर सुरेश प्रधान व सुभाष ने कटरी कांड की प्लानिंग कर डाली। 75 बीघा जमीन और एक मकान का ब्योरा शासन को भेजा। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर हंस निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान व उसके साथियों की संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। गांव में अभी तक 75 बीघा जमीन और एक मकान का रिकॉर्ड मिला है। इसका ब्योरा शासन को भेजा गया है। प्रधान की और भी जमीन खंगाली जा रही है। उसके गोविंदपुर गांव की जमीन का रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है।

4 of 5
पुलिस ने बरामद की इऩोवा कार - फोटो : अमर उजाला

एक अज्ञात आरोपी की पहचान, इनोवा बरामद

कटरी कांड में अज्ञात आरोपियों की पहचान का काम भी तेजी से चल रहा है। इनमें से बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजयनगला निवासी ऋषिपाल का नाम सामने आया है। ऋषिपाल के गांव के ही मकान पर पुलिस ने छापा मारकर वहां से इनोवा कार बदामद कर ली है। आरोपी मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

फरीदपुर में तीन शस्त्र लाइसेंसों की तस्दीक, निरस्त होंगे 

हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान के परिवार में कई लोगों पर लाइसेंसी शस्त्र हैं। आईजी के निर्देश पर इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। उसके परिवार में जो शस्त्र लाइसेंस बदायूं से बने हैं, वहां की पुलिस उनके निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। वहीं, फरीदपुर पुलिस को यहां से इस परिवार में तीन शस्त्र लाइसेंस बनने की जानकारी मिली है। इसमें एक रायफल, एक रिवाल्वर व एक 12 बोर की एकनाली बंदूक है। पुलिस और भी शस्त्र लाइसेंस की डिटेल खंगाल रही है। उसके बाद उनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें