फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिस्ट्रीशीटर की फैक्टरी में टमाटर-मिर्च नहीं, खतरनाक केमिकल से बनता था सॉस, रेस्टोरेंट-ठेलों पर सप्लाई

Sat, 22 Mar 2025 11:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: गंगापुर में हिस्ट्रीशीटर अपने बेटे के नाम से नकली सॉस बनाने की फैक्टरी चला रहा था। इसका खुलासा होने के बाद फैक्टरी संचालक और उसके हिस्ट्रीशीटर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
1 of 6
गोदाम में रखा मिला था नकली सॉस - फोटो : अमर उजाला
बरेली के गंगापुर में हिस्ट्रीशीटर चंद्रमान के बेटे रंजीत के नाम से खोली गई नंदिनी फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में पुलिस और एफएसडीए की टीम ने जांच की। मौके पर न तो टमाटर मिले, न ही मिर्च। वहां सॉस बनाने में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर एफएसडीए की टीम ने बारादरी थाने में फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब फैक्टरी मालिक व उसके हिस्ट्रीशीटर पिता की तलाश कर रही है।

बृहस्पतिवार को बारादरी पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश दी थी। मौके से भागे हिस्ट्रीशीटर चंद्रमान का पीछा करने के दौरान वहां नकली सॉस से भरा गोदाम मिला। उसकी जांच के लिए उन्होंने एफएसडीए टीम को मौके पर बुलाया था। जांच में सॉस में खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। आरोपी इस सॉस की सप्लाई शहर के रेस्टोरेंट और ठेले वालों को कर रहे थे। रंजीत के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

संबंधित खबर- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई

 
विज्ञापन

2 of 6
फैक्टरी में रखी ड्रम - फोटो : अमर उजाला
एफएसडीए ने माना, लाइसेंस की शर्तों का किया उल्लंघन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश ने बताया कि गंगापुर पक्का बाग निवासी रंजीत के कारखाने और गोदाम की जांच की। वहां पर सॉस निर्माण में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। सॉस के लिए जरूरी कच्चा माल टमाटर, लहसुन, मिर्च, चीनी और सिरका नहीं मिला। इसकी जगह कई तरह के केमिकल मिले। तैयार और कच्चे माल के दस नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
फैक्टरी में रखे ड्रम व अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला
घरेलू सिलिंडर का हो रहा था इस्तेमाल
कारखाने में व्यावसायिक की जगह घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने कारखाने से सात घरेलू सिलिंडर, रसायन से भरे 19 केन, संदिग्ध केमिकल से भरा एक कंटेनर, स्टार्च, शीरा, जैंथम गम, 112 गत्ते सोया सॉस, 199 गत्ते चिली सॉस, 67 गत्ते कॉन्टीनेंटल सॉस आदि बरामद किया है।

4 of 6
गोदाम से बरामद हुए सॉस के पैकेट - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित
बारादरी के गंगापुर में चल रही नकली सॉस बनाने वाली फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि फैक्टरी में बनने वाले सॉस में केमिकल का प्रयोग अधिक हो रहा था, जो सेहत के लिए हानिकारक है। 
विज्ञापन

5 of 6
गोदाम में रखे कार्टून - फोटो : अमर उजाला
इस फैक्टरी में अधिकतर काम रात में ही होता था। वहां से बड़ी मात्रा में पैकिंग का समान मिला है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ सेल्समैन फैक्टरी से पेटी के हिसाब से सॉस ले जाते थे। इसका सॉस शहर के कई पॉश इलाकों में लगने वाले फास्ट फूड के ठेले पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोदाम में जांच करते एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
खराब हो सकती है किडनी 
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक केमिकल युक्त सॉस के सेवन से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसमें स्वाद के लिए सोडियम, मोनोसोडियम ग्लूटामेट, फाइटेट समेत ज्यादा मात्रा में शुगर का प्रयोग हो सकता है।  अगर लंबे समय तक इसका सेवन किया जाए तो किडनी पर दुष्प्रभाव होने लगता है। स्टोन होने पर सही समय पर इलाज न हो तो किडनी फेल भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें