Bareilly News: बरेली में मानसून से पहले नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन पहली ही तेज बारिश में स्मार्ट सिटी की सड़क पर जलभराव हो गया। सड़कों पर दो फुट तक पानी बहा, जिससे लोगों का आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
1 of 7
सिकलापुर में हुए जलभराव में पोस्टर दिखाते बच्चे।
- फोटो : स्रोत- पार्षद
बरेली में मानसून ने दस्तक दी तो स्मार्ट सिटी के दावे हवा हो गए। बुधवार को हुई पहली तेज बारिश में शहर के निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक लोग जलभराव से जूझते रहे। सड़कों पर दो फुट तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया। राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। इस बीच मौका पाकर सिकलापुर में बच्चों ने पानी में थर्माकोल की नाव चलाई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बारिश से पहले नाला सफाई के बड़े बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत में सिर्फ ऊपर से ही उनकी सफाई की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद
ये इलाके जलभराव से जूझे
तली में सिल्ट पटी होने के कारण पहली ही बारिश में नाले ओवरफ्लो हो गए। उनका गंदा पानी सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों व लोगों के घरों में घुस गया। लाला लाजपत राय मार्केट, सुभाषनगर पुलिया, मॉडल टाउन, मढ़ीनाथ, बदायूं रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी और हजियापुर जैसे इलाकों में जलभराव रहा।
विज्ञापन
3 of 7
हजियापुर में बारिश के बाद हुआ जलभराव।
- फोटो : संवाद
नाला सफाई में लापरवाही का आरोप
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नाला सफाई में लापरवाही का खामियाजा अब पूरे शहर को भुगतना पड़ रहा है। जनता ने प्रशासन से इस समस्या का दीर्घकालिक और स्थायी समाधान कराने की मांग की है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जहां भी जलभराव हुआ है, वहां टीम को भेजकर निकासी कराई जा रही है।
4 of 7
जलभराव के कारण परेशान हुए लोग।
- फोटो : संवाद
नाले पर अतिक्रमण, पोस्टर लेकर उतरे बच्चे
वार्ड 64 के पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि सिकलापुर (फर्नीचर मंडी) जलभराव से तालाब में तब्दील हो गया। यहां के बच्चों ने थर्माकोल की नाव पानी में उतारी और हाथों में जागरूकता संदेश वाले पोस्टर लेकर नगर निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव
- फोटो : संवाद
इस स्थिति की मुख्य वजह लाला लाजपत राय मार्केट के सामने स्थित लगभग 20 फुट चौड़ा नाला है। अतिक्रमण कर उसे मात्र 18 इंच के पाइप में समेट दिया गया है। दर्जनों अवैध निर्माणों के कारण इस नाले की जल निकासी क्षमता खत्म हो चुकी है। यही समस्या की असली वजह है।
विज्ञापन
6 of 7
मॉडल टाउन में सड़क पर हुआ जलभराव ।
- फोटो : संवाद
नाला चोक होने से हुई परेशानी
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को हुई तेज बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले चोक होने के कारण मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोग घरों में कैद रहे। सब्जी मंडी में जलभराव से दुकानदारों और ग्राहकों को आवागमन में परेशानी हुई।
वार्ड पांच अंसारी मोहल्ला निवासी कलाम ने बताया कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने बताया कि नालों की साफ-सफाई नियमित कराई जा रही है। अधिक बारिश होने से जलभराव हो जाता है। इस कारण एक साथ जल निकासी नहीं हो पाती है। बारिश रुकने के कुछ देर में जलभराव खत्म हो जाता है।