एडीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। गिरोह के पास हथियार कहां से आते हैं? इसकी भी जांच कराई जाएगी।
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के आरोपियों रविंद्र और अरुण के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया गया है। एनकाउंटर को सनातन की हार बताते हुए लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास भी किया गया है। इधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की परीक्षा लेने की कोशिश नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो पुलिस और सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
2 of 13
अमिताभ यश
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। गिरोह के पास हथियार कहां से आते हैं? इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 13
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गोदारा ने पुलिस को चुनौती देते हुए भड़काऊ बातें लिखीं
अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट में लिखा है- ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। इन भाइयों ने धर्म के लिए बलिदान दिया है। यह एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार है। हम हमारे शहीद भाइयों के लिए वो काम कर सकते हैं, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पावर वाला हो, वक्त लग सकता है, पर इसकी माफी नहीं है।
4 of 13
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मोहरे बदलकर मंसूबों को देते हैं अंजाम
सूत्रों के मुताबिक रोहित गोदारा गैंग बदला लेने के लिए कुख्यात है। ऐसे में पुलिस ने पाटनी परिवार की सुरक्षा और बढ़ा दी है। लारेंस विश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के गैंग में सैकड़ों शूटर हैं। शूटरों को अत्याधुनिक हथियार दिए जाते हैं। पुलिस इन शूटरों पर शिकंजा कसती है, लेकिन विदेश में बैठे गैंगस्टर नए-पुराने मोहरों के जरिये अपने मंसूबों को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ई-मेल पर मिला था पता, दो नाबालिगों ने भी बरसाईं गोलियां
लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग करने वाले शूटरों रविंद्र उर्फ बिंदर और अरुण को ई-मेल के जरिये घर का पता भेजा गया था। इसके बाद दोनों ने दो नाबालिगों को साथ लेकर घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। रविंद्र और अरुण को गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ अब वारदात में शामिल दोनों नाबालिगों की तलाश कर रही है। जांच में पता चला है कि रविंद्र और अरुण हरियाणा में दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी थे।
विज्ञापन
6 of 13
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आईडी की जांच कराई जा रही है। पहले गोल्डी बरार-रोहित गोदारा नाम की जिस आईडी से मेसेज आए थे, वह अलग थी। इस बार लिखावट में कई शब्द भी गड़बड़ हैं। आईडी सही है या किसी ने भ्रम फैलाने का प्रयास किया है, जल्द पता लग जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
7 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के निशान
- फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में नया विवाद
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग कांड में मुठभेड़ के बाद अब नया विवाद सामने आ गया है। फरार आरोपी विजय को लेकर उसके परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
8 of 13
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आरोपी विजय की दादी प्रकाशी अपने परिजनों के साथ कोतवाली बड़ौत पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कार सवार पांच लोग खेत पर पहुंचे और वहां काम कर रहे उनके बेटे शौकेंद्र और पोते विजय को मारपीट कर जबरन उठा ले गए। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला।
9 of 13
रोहित गोदारा नाम की आईडी से की गई पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
प्रकाशी का कहना है कि उसी दिन उन्होंने कोतवाली में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में जब उन्होंने मीडिया के जरिए खबर देखी कि दो बदमाश ढेर हो गए हैं और विजय फरार है, तो वह घबरा गईं। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस कभी भी विजय को मुठभेड़ में दिखाकर गोली मार सकती है। परिवार ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
10 of 13
घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविंद्र और अरुण ढेर
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने बुधवार शाम को ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
11 of 13
शूटर के पास मिलीं विदेशी पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
चार बदमाशों के नाम सामने आए थे
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि 12 सितंबर को बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में चार बदमाशों के नाम सामने आए थे। फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी। मुठभेड़ में गोली लगने से रोहतक के काहनी का रहने वाला रविंद्र और इंडियन कॉलोनी गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों बागपत निवासी नकुल और विजय की तलाश की जा रही है।
12 of 13
दिशा के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश कैमरे में हुए कैद
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी हुए हैं घायल
मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दो पुलिसकर्मी और यूपी एसटीएफ के दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है।
12 सितंबर को अभिनेत्री के घर पर हुई थी फायरिंग
बरेली में बाइक सवार बदमाशों ने 12 सितंबर को तड़के करीब पौने चार बजे दिशा पाटनी के घर पर करीब नौ राउंड फायरिंग की थी। हमले के बाद गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। गिरोह ने इसे अभिनेत्री की बहन खुशबू पाटनी की ओर से कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया था।