फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Floods: लखीमपुर खीरी के 200 गांवों में बाढ़, पलिया-भीरा मार्ग कटा, एक युवक की डूबकर मौत

Mon, 16 Sep 2024 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 7
बाढ़ से पलिया-भीरा मार्ग कटा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचाई है। बनबसा बैराज से रिलीज किए गए पानी से शारदा नदी की बाढ़ का कहर ग्रामीण झेल ही रहे थे। इस बीच नेपाल की नदियों के बढ़े जलस्तर से सुहेली नदी भी उफना गई। पलिया, बिजुआ, निघासन, धौरहरा इलाके के करीब 200 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग छतों, सड़कों और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासन की ओर से खाने के पैकेट तो पहुंचाए जा रहे हैं, लेकिन बच्चों को दूध और अन्य आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं। उधर, पानी के तेज बहाव से पलिया-भीरा मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवागमन भी पूरी तरह से बंद हो गया है।  
विज्ञापन

2 of 7
बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला
अतरिया के आगे पड़ने वाली पुलिया को भी शारदा नदी ने फिर से काट दिया है। अब पानी तेज धार के साथ पुलिया पर बहने लगा है। मार्ग कटने से पलिया का भीरा से संपर्क कट गया है। पुलिया के आगे अभी भी करीब एक किलोमीटर तक पानी सड़क पर तेज बहाव के साथ बह रहा है। अतरिया में सड़क किनारे रहने वाले लोग बाढ़ आने से ऊंचे पर बसेरा बनाए हैं। कुछ ग्रामीण पंचायत घर की छत पर डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
संपूर्णानगर के सिंगाही खुर्द में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
छतों और तटबंध को बनाया बसेरा
शारदा नदी के उफान से सदर तहसील क्षेत्र के सिंधिया से लेकर नकहा तक 50 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। तटबंध और घरों के ऊपर लोग डेरा जमाए हैं। श्रीनगर बालूगंज और मिलपुरवा- गूम रास्ते पर रविवार को तीन फुट तक पानी बह रहा था। गांवों में भी कमर तक पानी है। प्रभावित गांव में ग्रामीणों को लंच पैकेट बांटे गए। फूलबेहड़ क्षेत्र में बाढ़ से घिरे ऐसे कई गांव हैं, जिनमें रविवार तक प्रशासनिक मदद नहीं पहुंच सकी।

4 of 7
अतरिया के पास पुलिया पर बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के पानी में बहा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव
खीरी ग्राम पंचायत खमरिया कोयलार निवासी शमी अहमद का 19 वर्षीय पुत्र हसीब रजा शनिवार को सुबह पशुओं का चारा लेने खेत गया था। लौटते समय रपटा पुलिया पर अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे हसीब पानी में बह गया।  शनिवार देर रात तक गोताखोर और परिजन शव को ढूंढते रहे। रविवार को सुबह आठ बजे पुलिया से 200 मीटर दूर शव गन्ने के खेत में फंसा मिला। 
विज्ञापन

5 of 7
मझगईं के राजापुरवा में सड़क के किनारे लोगों ने बनाया बसेरा - फोटो : अमर उजाला
मझगईं कस्बे में घुसा बाढ़ का पानी
पलिया-निघासन मार्ग पर मलिनियां, बेला, नौगवां व मझगईं की ईदगाह के आगे करीब दो फुट बाढ़ का पानी बह रहा है। नौगवां कस्बा के खालेपुरवा, तिकोना पुल से बल्लीपुर, नौगवां से भगवंतनगर, निघासन मार्ग से कोठिया व वनघुसरी जाने वाले संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी है। कस्बा के मजरा राजापुरवा में पानी भरने से गांव के लोगों ने हाईवे पर अपना बसेरा बनाया है। 
विज्ञापन

6 of 7
वनघुसरी स्कूल में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
वनघुसरी प्राथमिक स्कूल भी बाढ़ के पानी से घिर गया है। पलिया-निघासन मार्ग के किनारे घर बनाकर रहने वाले सूरज, मोती व जीत कुमार आदि लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बंशीनगर गांव में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
निघासन के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
निघासन तहसील क्षेत्र के गांव दौलतापुर, सूरजी पुरवा, बोटन पुरवा, कोरियाना, हुलासी पुरवा, छेदुई पतिया के गांव छेदुई, भदुरैहिया गदियाना, सिसवारा, गदियाना, खालेपुरवा, मुन्नापुरवा, मोती पुरवा, समाधान पुरवा, बस्ती पुरवा, हक्कलपुर आदि बल्लीपुर व मुर्गहा सहित कई अन्य गांव भी बाढ़ से प्रभावित हैं। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें