फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में बारिश से सड़कों पर सैलाब जैसे हालात... घरों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Mon, 30 Jun 2025 11:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सोमवार सुबह काले बादल छाने के बाद झमाझम बरसात हुई। शहर में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
1 of 10
हजियापुर में हुआ जलभराव से लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
बारिश में जलभराव से सोमवार को बरेली शहर में कई स्थानों पर पैचवर्क बह गए। सड़कें उखड़ गईं। गिरने का खतरा था लेकिन लोग बचते-बचाते सावधानी के साथ आगे बढे। दोपहिया वाहनों के पहिए फिसले तो लोग गिरे। आसपास के लोगों ने उठाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। जलनिकासी का सिस्टम ध्वस्त होने का खामियाजा लोगों ने भुगता। वहीं नगर निगम की जलभराव से निबटने की व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। सड़कों पर सैलाब जैसे हालात दिखे। वहीं बारिश के बीच शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पॉश इलाकों से लेकर मलिन बस्तियों तक हर जगह बिजली संकट रहा। इंद्रानगर मोड़ पर ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन

2 of 10
मॉडल टाउन में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शहर के राजेंद्र नगर, सुभाषनगर, हजियापुर, मॉडल टाउन, कुतुबखाना, बिहारीपुर, सतीपुर, नवदिया, मलूकपुर बजरिया, इंदिरानगर, वीरसावरकरनगर, संजयनगर, सिकलापुर, किला समेत इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित रहा। वमनपुरी के मुख्य मार्ग पर तीन से चार फुट तक पानी भरा। सुबह आठ से दस बजे तक तक घर से निकलना दुश्वार रहा। 
विज्ञापन

3 of 10
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मलूकपुर में 120 मीटर सड़क अधूरी छोड़ दिए जाने की वजह से दीपक जनरल स्टोर वाली सड़क पर जल भराव रहा। छह महीने से सड़क अधूरी है। मांग के बावजूद नगर निगम ने ध्यान न हीं दिया। स्वालेनगर की रजा कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुस गया। 

4 of 10
सुभाष नगर में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
पार्षद अलीम खां सुल्तानी ने कहा कि जल निकासी का इंतजाम न होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगर जल निकासी का मास्टर प्लान बनाकर प्रस्तावित योजना पर अमल किया जाता तो यह हाल न होता।
विज्ञापन

5 of 10
बारिश में बह गया पैचवर्क - फोटो : अमर उजाला
सिटी स्टेशन के पार्सल घर के सामने और मुख्य निकास के सामने बारिश के छह घंटे बाद भी जलभराव रहा। दोपहर में देखा तो पैचवर्क उखड़ मिला। इसी मार्ग पर बाकरगंज क्रॉसिंग तक जगह-जगह खतरे भरे गड्ढे नजर आए और जलभराव ने हालत को और भी खराब किया है। 
विज्ञापन

6 of 10
दामोदर पार्क के पास चौराहे पर सड़क धंसने से हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
सेठ दामोदर स्वरूप पार्क चौराहे पर डामर रोड धंस गई। दिन भर वाहन बच-बचकर निकलते रहे। हजियापुर का मुख्य मार्ग तालाब बन गया। दोपहिया वानहों से कई लोग गिरे, जिन्हें आसपास के लोगों ने उठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

7 of 10
डेलापीर से डीडीपुरम रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
डेलापीर से डीडीपुरम का मुख्य मार्ग पर कई घंटे पानी भरा रहा। लोग रास्ता बदल कर निकले। मॉडल टाउन में गुरुगोविंद इंटर कॉलेज के सामने जल भराव होने से हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं का आना जाना मुश्किल रहा।

8 of 10
राजेंद्रनगर में झूलेलाल द्वार के पास मॉडल रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्रनगर में झूलेलाल द्वार से केके हॉस्पिटल रोड को मॉडल रोड बनाया गया लेकिन जलभराव ने जमीनी हकीकत खोल दी। सुभाषनगर पुलिया के नीचे और बाजार की ओर एक से दो फुट तक जलभराव हो गया। कई लोगों के वाहन रास्ते में बंद हुए, उन्हें घसीटना पड़ा।
 

9 of 10
सुभाष नगर बाजार रोड पर जलभराव में बंद हुई स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने कहा कि बारिश के दौरान पैचवर्क न उखड़े इसका ध्यान रखा गया है। डामर रोड पर भी सीमेंट और कंक्रीट से गड्ढे भरे गए हैं फिर भी तेज बारिश में अगर कहीं पैचवर्क उखड़ा है तो अभियंताओं को मौके पर भेजकर ठीक कराएंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
मॉडल टाउन में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने कहा कि चौपुला से किला रोड पर सात दिन पहले पैचवर्क कराया था लेकिन तेज बारिश के जलभराव में वह टिक नहीं सका। अब इसे फिर से कराएंगे। -स्थायी समाधान निकालने के लिए अब सीसी रोड का एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें