फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे... उजड़ गया परिवार; दर्दनाक हादसे की तस्वीरें

Thu, 19 Dec 2024 10:38 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur Road Accident News: बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने आए रियासत का पूरा परिवार हादसे में उजड़ गया। शाहजहांपुर में हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली में ही रहते थे इसी वजह से एक साथ निकले थे। रियासत अली परिवार के साथ दिल्ली में रहकर कपड़ों का कारोबार करते थे। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे रियासत के चाचा शमशेर अली ने बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन पहले गांव नवादा नगला बनवारी आए थे। उन्हें 17 दिसंबर को कांट के जमुनिया दौलतपुर गांव में अपने दोस्त शकील की बेटी की शादी में शामिल होना था।
विज्ञापन

2 of 6
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
शादी में शामिल होने के लिए रामपुर के बब्बरपुरी, बाजपुर निवासी दानिश की पत्नी गुलफ्शा, छह साल की बेटी नूर भी आईं थीं। गुलफ्शा का मायका जमुनिया दौलपुर में है। गुलफ्शा के पिता गुड्डू ने बताया कि दानिश दिल्ली में रहकर काम करता है। इस वजह से वह रियासत के संपर्क में था। शादी के बाद रियासत ने बुधवार को दिल्ली चलने की बात कही थी इसलिए गुलफ्शा और नूर भी उसके साथ जा रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एटा के डुडवारागंज निवासी शालू भी दिल्ली में नौकरी करता है। शालू की पत्नी अन्नू का मायका कांट के औदापुर गांव में है। वे लोग बेटे अंश के साथ दस दिसंबर को औदापुर आए थे। दिल्ली में काम करने के कारण रियासत से उनकी भी जान-पहचान थी। दिल्ली जाने की बात हुई तो वे सब लोग साथ में निकल गए थे। रास्ते में हादसा होने से तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

4 of 6
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। छह घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
कांट थाना क्षेत्र के नवादा नगला बनवारी गांव के रियासत अली (40 वर्ष) कपड़ों का कारोबार करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी आमना बेगम (38 वर्ष), बेटी गुड़िया (6 वर्ष), खुशी (10 वर्ष), बेटा सुबहान (7 वर्ष), अरमान के साथ कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। कार में रियासत के परिवार के अलावा रामपुर के बब्बरपुरी, बाजपुर निवासी दानिश की छह साल की बेटी नूर, उनकी पत्नी गुलफ्शा, एटा के डुडवारागंज निवासी शालू, उनकी पत्नी अन्नू, बेटा अंश भी सवार थे। कार रियासत चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
रात करीब दस बजे बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा जैपाल गांव के पास अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार बरेली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मदनापुर सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत में सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने रियासत, आमना बेगम, गुड़िया, अन्नू और नूर को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें