फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानी मोहित को नमन: पिता ने कंपकंपाते हाथों से बेटे को दी सलामी... फिर मुखाग्नि; भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Sun, 28 Jul 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 7
बलिदानी मोहित के पार्थिव शरीर के पास पत्नी और बहनें - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए मोहित राठौर (25) हर आंख को नम कर गए। देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए सेना के जवान मोहित राठौर की शौर्यगाथा से बदायूं जिला गूंज उठा। रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए हाथों में तिरंगा और पुष्प लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग गांव तक पहुंचे। अंतिम विदाई के दौरान बलिदानी की पत्नी और बहनें रो-रोकर बेसुध हो गईं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। सैन्य सम्मान के साथ बलिदानी को सलामी दी गई और फिर अंतिम संस्कार हुआ। पिता नत्थू सिंह राठौर ने बहादुर बेटे को मुखाग्नि दी। हजारों लोगों के साथ जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारियों ने नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन

2 of 7
बलिदानी के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर में बलिदानी मोहित राठौर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी। युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और शहीद मोहित राठौर अमर रहें के नारे लगा रहे थे। इस्लामनगर से उनके गांव तक पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

3 of 7
बलिदानी मोहित के पिता को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गम और गर्व के माहौल में सेना के जवान तिरंगे में लिपटे बलिदानी मोहित राठौर का पार्थिव शरीर लेकर सभानगर गांव पहुंचे तो हर कोई रो पड़ा। पति का शव देखकर पत्नी रूचि बेहोश हो गई। बहनें भी बेसुध हो गईं। पिता नत्थूलाल सिंह बदहवास हो गए। परिजनों ने इन लोगों को संभाला। 

4 of 7
बलिदानी के पार्थिव शरीर को देखकर बिलखीं पत्नी और बहनें - फोटो : अमर उजाला
बहनें भाई के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखने लगीं। रोते हुए बोलीं, अब हम किसे राखी बांधेंगे। वहीं मोहित की पत्नी रूचि को जैसे ही होश आया तो वह पार्थिव शरीर को लिपटकर बिलखने लगीं। इस दृश्य ने हर किसी के दिल को झकझोर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
बलिदानी मोहित राठौर को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने फूल बरसाकर बलिदानी जवान मोहित को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि स्थल पर ले जाया गया, जहां सेना और पुलिस के जवानों ने बलिदानी मोहित राठौर को अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन

6 of 7
बलिदानी मोहित राठौर को दी अंतिम सलामी - फोटो : अमर उजाला
पिता नत्थू सिंह काफी देर तक अपलक बेटे के पार्थिव शरीर को निहारते रहे। फिर कंपकंपाते हाथों से सलामी दी। इसके बाद उसकी चिता को मुखाग्नि। इस दौरान पिता की आंखों से अश्रुधार बहने लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बलिदानी मोहित राठौर का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह समेत तमाम नेता भी बलिदानी जवान मोहित राठौर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इन लोगों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें