फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ पेनड्राइव में भेजे गए सुबूत; निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 03 Feb 2026 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन ने घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ पेनड्राइव में सुबूत भेजे गए हैं। अब शासन से आरोपपत्र जारी होगा। अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को ई-मेल पर भेज दिया था।
विज्ञापन
1 of 8
Alankar Agnihotri Resign - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
26 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर उसी दिन ही शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब जिला प्रशासन की ओर से अलंकार के विरुद्ध घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ ही सबूत के तौर पर पेनड्राइव में कई वीडियो भी शासन को भेजे गए हैं। शासन से आरोपपत्र जारी होना अभी शेष है। शासन की ओर से नामित जांच अधिकारी मंडलायुक्त के पास अभी अलंकार के विरुद्ध आरोपपत्र नहीं आया है।
विज्ञापन

2 of 8
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : amar ujala
अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को ई-मेल पर भेज दिया था। इस्तीफे में उन्होंने यूजीसी के नए नियमों और प्रयागराज में शंकराचार्य व उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार का जिक्र किया है।
विज्ञापन

3 of 8
कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर धरने बैठे सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री व उनके समर्थन जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट में की थी जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन
ई-मेल करने के बाद उसी दिन उन्होंने इस्तीफे को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था और सरकार के विरुद्ध उग्र हो गए थे। 27 जनवरी को भी उन्होंने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। खबर है कि जिला प्रशासन ने उसकी वीडियोग्राफी कराई थी। 

4 of 8
कलेक्ट्रेट से जाते सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने समर्थको के साथ - फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर से अलंकार अग्निहोत्री को आरोप पत्र जारी होगा
अब पेनड्राइव में साक्ष्य के तौर पर कई वीडियो शासन को भेजे हैं। साथ ही, पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भी भेजी है। इसी के आधार पर शासन स्तर से अलंकार अग्निहोत्री को आरोप पत्र जारी होना है। निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को शामली जिलाधिकारी कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया था, लेकिन अब तक अलंकार ने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

5 of 8
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी कानून के विरोध में सात को दिल्ली कूच की तैयारी
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की ओर से व्हाट्सएप स्टेटस पर समर्थकों को दी गई सूचना के अनुसार, रविवार को वह वाराणसी में थे। वहां उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने समर्थकों को सात फरवरी को दिल्ली कूच करने की तैयारी करने की सूचना दी है।
विज्ञापन

6 of 8
समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट से लौटते निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सुबह 9:30 बजे व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- # सत्ता परिवर्तन... दिल्ली कूच करो 7 फरवरी... एससी-एसटी एक्ट वापस करो और मोदी-शाह वापस जाओ...। इसमें उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट जाने के दिए संकेत
अलंकार अग्निहोत्री ने अपने निलंबन के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाने के संकेत दिए हैं। सोमवार को प्रयागराज आए अलंकार अग्निहोत्री ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कुछ अधिवक्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि उनकी लीगल टीम निलंबन को लेकर दिए गए नोटिस का अध्ययन कर रही है। इसके बाद ही वह अगला कदम उठाएंगे।
 
विज्ञापन

8 of 8
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस्तीफा वापस लेने की किसी भी संभावना से उन्होंने इन्कार किया है। इस दौरान ने एससी-एसटी कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे खत्म करने के लिए केंद्र सरकार से छह फरवरी तक विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में सात फरवरी को दिल्ली कूच करने की बात कही। फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने की बात से भी इन्कार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें