बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले से जुड़ा एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए संतों का अपमान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि लारेंस विश्नोई और अनमोल विश्नोई से उनका नाम न जोड़ा जाए।
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस की जांच जारी है। अभी तक हमलावरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, फायरिंग की घटना के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी ने बहन को कॉल कर हालचाल लिया। घटना से कॉलोनी के लोग सहम गए हैं। अब मुख्य द्वार पर ही लोहे का गेट लगाया जा रहा है।
परिवार के मुताबिक, दिशा पाटनी ने शुक्रवार को ही बड़ी बहन खुशबू पाटनी को कॉल की। फिर मां पदमा पाटनी से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो गनर दिए हैं। घर के बाहरी हिस्से में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
2 of 12
दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी
- फोटो : अमर उजाला
इधर, शनिवार सुबह से ही पाटनी की गली के मुख्य द्वार पर लोहे का मजबूत गेट लगाया जाने लगा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वह लोग यहां निजी गार्ड की तैनाती कराएंगे और गली में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन
3 of 12
जगदीश सिंह पाटनी
- फोटो : अमर उजाला
संत प्रेमानंद का करते हैं सम्मान, किसी ने एडिट कर डाली पोस्ट
जगदीश पाटनी ने कहा कि उनका पूरा परिवार सनातन संस्कृति से जुड़ाव रखता है। वह सभी संत प्रेमानंद जी का सम्मान करते हैं, उनके दर्शन की भी इच्छा है। उनके बारे में उनकी बेटी ने कभी कोई बात नहीं कही। सोशल मीडिया पर लोग अपने व्यूज बढ़ाने के लिए किसी की पोस्ट या आवाज के साथ छेड़छाड़ कर दें तो वह कुछ नहीं कर सकते।
4 of 12
खुशबू पाटनी और अनिरुद्धाचार्य
- फोटो : इंस्टाग्राम-@khushboo_patani और सोशल मीडिया
अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बेटी ने कोई कमेंट कर दिया होगा। अपने देश में सबको बोलने की आजादी है, लेकिन बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। इन मामलों में बेटी ने सोशल मीडिया पर खेद भी जताया था। गोल्डी बरार गैंग की पोस्ट के बारे में पूछने पर पाटनी ने कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह सकते। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट आई है, वह सबके सामने है।
विज्ञापन
5 of 12
दीवार पर गोलियों के निशान (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
फायरिंग हमने करवाई, लारेंस विश्नोई से न जोड़े नाम
फायरिंग मामले से जुड़ा एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए संतों का अपमान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि लारेंस विश्नोई और अनमोल विश्नोई से उनका नाम न जोड़ा जाए।
विज्ञापन
6 of 12
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
ऑडियो में लारेंस विश्नोई को ढोंगी बताते हुए कहा गया है कि इनके साथ हमारा नाम जोड़कर अपमान न करें। ये देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। दरअसल दोनों गैंगस्टर गोल्डी बरार और लारेंस विश्नोई की आपस में दोस्ती थी। कई बड़े हत्याकांड में दोनों का नाम आ चुका है।
विज्ञापन
7 of 12
रोहित गोदारा नाम की आईडी से की गई पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले लारेंस के कथित भाई अनमोल विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी ने रोहित गोदारा संग मिलकर अलग गैंग बना लिया है। ऑडियो सुनने से लग रहा है कि उसे दो भागों में एडिट कर बनाया गया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है कि वास्तव में आवाज वीरेंद्र चारण की है या गोल्डी बरार की।
8 of 12
जगदीश सिंह पाटनी का घर
- फोटो : अमर उजाला
पुर्तगाल का अकाउंट भी किया डिलीट
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोल्डी बरार के साथियों ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। मामला तूल पकड़ गया तो आरोपियों ने शनिवार सुबह पोस्ट डिलीट कर दी। शाम को यह अकाउंट भी डिलीट कर दिया। एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि अकाउंट पुर्तगाल की आईडी पर बनाया गया था।
9 of 12
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दिशा पाटनी के घर फायरिंग में दो बाइक सवारों पर मुकदमा
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पिता जगदीश पाटनी ने कोतवाली में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगदीश के मुताबिक, बाइक सवारों को टोकने पर उनमें से एक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। तब उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर जान बचाई।
10 of 12
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के निशान
- फोटो : अमर उजाला
जगदीश ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे दो युवक उनके घर के बाहर फायरिंग करके चले गए थे। तब वह लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के 3:30 बजे उनका कुत्ता भौंकने लगा तो उन्हें संदेह हुआ। तब वह बालकनी में आए तो नीचे बाइक सवार दो लोग दिखे।
11 of 12
घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
टोकने पर एक युवक ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। उन्होंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। जगदीश ने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी दिशा पाटनी बॉलीवुड में अभिनेत्री है। दूसरी बेटी खुशबू पाटनी मेजर पद से सेवानिवृत्त होकर उनके साथ रह रही है।
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान)
- फोटो : अमर उजाला
दोनों सोशल मीडिया पर पब्लिक फिगर हैं और उनके लाखों फैन हैं। उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर भी धमकी दी गई थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।