फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर किधर भागे, फुटेज से सामने आई ये बात; देखें वीडियो

Sat, 13 Sep 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले। ये दोनों हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर - फोटो : अमर उजाला
बरेली में गोल्डी बरार के गिरोह से जुड़े बताए जा रहे शूटरों ने सुनियोजित तरीके से अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घर के बाहर की सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आरोपियों के शहर में आने और जाने का रास्ता भी पता लगा है। आरोपी दिल्ली रोड से शहर में आए थे, जबकि वारदात के बाद नैनीताल रोड की ओर भागे। पुलिस टोल प्लाजा के कैमरों से इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब
घर के बाहर की फुटेज के मुताबिक शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे अपाचे बाइक से दो युवक जगदीश चंद्र पाटनी के घर के बाहर पहुंचते हैं। यहां बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए है। वह बाइक मोड़कर रुक जाता है। पीछे बैठा शख्स बाइक से उतरता है और घर के बराबर की गली में खड़ा होकर पाटनी के घर को लक्ष्य कर फायरिंग करता है। ऐसा होने पर गली में मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं, फिर दोनों बाइक लेकर निकल जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के निशान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईवे की तरफ से आए थे हमलावर 
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर लगी एसपी सिटी मानुष पारीक की टीम ने बाहर रोड के सीसी कैमरे चेक किए तो पता लगा कि आरोपी झुमका तिराहे (दिल्ली-रामपुर हाईवे) की ओर से आए। फिर वह किला रोड से मिनी बाइपास होते हुए नैनीताल हाईवे पर विलयधाम तक दिखे। इसके बाद नहीं दिखे। पुलिस मान रही है कि अगर वे हाईवे से आगे बढ़े होंगे तो टोल के कैमरों से उन्हें ट्रेस किया जाएगा। अगर वह गांवों के रास्तों से आगे बढ़े होंगे तो उन्हें ट्रेस करना मुश्किल होगा। 

संबंधित खबर- Disha Patni: 'संत-धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं', अनिरुद्धाचार्य पर खुशबू पाटनी के बयान से उखड़ा गोल्डी गैंग

4 of 6
दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी का घर - फोटो : अमर उजाला
तड़के साढ़े तीन बजे हुई थी फायरिंग 
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में घर है। यहां उनके पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश सिंह पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी रहते हैं। घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए है। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित गोदारा नाम की आईडी से की गई पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
गोल्डी बरार गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी 
चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर खुशबू पाटनी की टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया है। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद जगदीश सिंह पाटनी ने कहा कि खुशबू के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : अमर उजाला
आठ-दस राउंड की गई फायरिंग- पाटनी 
जगदीश पाटनी ने कहा कि खुशबू के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। हम लोग सतातनी हैं। साधु-संतों को सम्मान करते हैं। अगर कोई खुशबू के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है तो यह नीचा गिराने की साजिश है। उनका यह भी कहना है कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई है, वह स्वदेशी नहीं है। विदेशी पिस्टल है। उसको तो बटन दबाते ही कई राउंड फायर कर जाती है। उन्होंने कहा कि आठ-दस राउंड फायरिंग हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें