बरेली में मुठभेड़ में मारा गया बदमाश इफ्तेकार मूलरूप से कासगंज जिले का रहने वाला था। वह बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इफ्तेकार फरीदपुर में पुजारी की हत्या और डकैती के मामले में भी जेल जा चुका था।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे नैनीताल हाईवे के किनारे बिलवा कृषि फॉर्म के पास हुई। इस दौरान एसओजी का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि इनामी बदमाश डकैती के मामले में वांछित था। आरोपी से पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। उसका एक साथी भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इफ्तेकार मूल रूप से कासगंज जिले का रहने वाला था। वह नाम और पते बदलकर पुलिस को गुमराह करता था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
- फोटो : पुलिस
बिथरी चैनपुर में की थी डकैती
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की घटना हुई थी, जिसमें बदमाश इफ्तेकार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसओजी और पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन
3 of 6
घटनास्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक
- फोटो : पुलिस
इफ्तेकार के बारे में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। थाना पुलिस और एसओजी की टीमें उसका पीछा कर रही थीं। भोजीपुरा क्षेत्र में बिलवा कृषि फार्म के पास बाइक सवार बदमाश को घेर लिया गया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसने पुलिस पर कई फायर किए।
4 of 6
एसएसपी ने मुठभेड़ स्थल का लिया जायजा
- फोटो : पुलिस
एसएसपी के मुताबिक पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। उसे सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश इफ्तेकार का एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर पड़ी बदमाश की पिस्टल
- फोटो : पुलिस
पिस्टल, दो मैगजीन और कारतूस बरामद
एसएसपी ने बताया कि मौके से बिना नंबर की एक बाइक, पिस्टल, दो मैगजीन, 17 कारतूस और नकदी बरामद हुई है। बदमाश इफ्तेकार पर सात जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में भी 50 हजार का इनाम रह चुका है। पुलिस कस्टडी से आठ साल तक फरार रहा था। हत्या और डकैती के चार मुकदमे दर्ज हैं।
रिकॉर्ड में 10 से अधिक नाम
एसएसपी ने बताया कि इफ्तेकार उर्फ शैतान शातिर बदमाश था। वह नाम और पता बदलकर पुलिस को गुमराह करता था। उसके रिकॉर्ड में 10 से अधिक नाम हैं। साल 2006 में थाना फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या सहित डकैती में भी वह शामिल था।