फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बरेली में दो दिन कोल्ड डे का अलर्ट, शीतलहर से कांपा तराई; जानें आसपास के जिलों के मौसम का हाल

Wed, 08 Jan 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

UP Weather News: बरेली समेत आसपास जिलों में भीषण सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बरेली में शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
बरेली समेत पूरे मंडल में शीतलहर और सर्दी का प्रकोप जारी है। पछुआ हवा से बादल मंडराए तो मंगलवार को धूप नहीं निकली। बरेली में दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से करीब छह डिग्री कम दर्ज हुआ। बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दो दिन और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं  तराई के जनपद पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सर्दी सितम ढा रही है। धूप न निकलने से गलन बरकरार है। लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बरेली में शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। सर्द हवा गलन का एहसास कराती रही। जो जहां था, वहीं ठिठुरता नजर आया। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की नाकाम कोशिश करते नजर आए।  दिन का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से ही अंधेरा छाने लगा। लोग घरों में सिमटने लगे। रात आठ बजे से सड़कों पर सन्नाटा सा छाने लगा।  
विज्ञापन

3 of 7
सर्दी से बचाव के लिए कंबल ओढ़े बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ हवा का दौर थमने तक ठंड और शीतलहर सताएगी। अभी ठंड का असर बरकरार रहेगा। संभवतः इसके बाद पुरवा हवा चलेगी और कोहरा छंटने से मौसम खुलेगा। लोगों को रात में यात्रा से बचने और ठंड से निजात के लिए एहतियात बरतने की अपील की है।

4 of 7
सर्दी से बचाव के लिए आग जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
गलन और सर्द से ठिठुरे लोग
पीलीभीत में 10 दिनों से लोग सर्दी के सितम से परेशान हैं। गलन और सर्द हवा लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार सुबह से जिले में कोहरे की हल्की धुंध छाई है। सर्दी की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। 11 बजे तक सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले इक्का-दुक्का लोग की सड़कों पर आवागमन करते दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
बाइक पर गद्दे लादकर ले जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं ने कंपकपाया 
शाहजहांपुर में बर्फीली हवा से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शहर समेत जिलेभर में बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पछुआ हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने के कारण दिन में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। मंगलवार को भी धूप निकलने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बदायूं में छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में सुबह नौ बजे के बाद कम हुआ कोहरा
बदायूं में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को सुबह कोहरा कम दिखा। शीतलहर के चलते सुबह लोग अलाव तापते नजर आए। मंगलवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला, जिससे अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में 12वीं तक के स्कूल बंद 
लखीमपुर खीरी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें