फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, मेरी मैम को मार डाला...': यूपी के स्कूल में गोलीकांड के बाद सहम गए बच्चे, कमरों में किया गया सुरक्षित

Tue, 22 Sep 2026 03:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में स्कूल में हुए गोलीकांड के बाद बच्चे सहम गए। बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया गया। अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया गया है। इस दौरान स्कूल से बाहर निकलते समय कई बच्चे अपने माता-पिता से चिपके हुए थे। 
विज्ञापन
1 of 14
lakhimpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में सोमवार को हुए गोलीकांड ने बच्चों के मन में ऐसा डर भर दिया, जिसे वे काफी समय तक भूल नहीं पाएंगे। स्कूल की छुट्टी में 30 मिनट बाकी थे, तभी यह वारदात हो गई। इस दौरान स्टाफ ने बच्चों को कमरों में सुरक्षित कर लिया। कुछ देर बाद बच्चों को बाहर निकालकर परिसर में लाया गया।

सूचना पाकर अभिभावक भी स्कूल पहुंचने लगे। इस दौरान स्कूल परिसर में खड़े बच्चे खामोश थे। जैसे ही उनके माता-पिता उन्हें लेने पहुंचे, कई बच्चे अपने भीतर छिपे डर और घटना के अनुभव को शब्दों में बताने लगे। पिता के साथ परिसर से बाहर निकल रहे बच्चे ने चलते-चलते ही कहा- पापा, मेरी मैम को मार डाला।
विज्ञापन

2 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम के ये शब्द सुनकर आसपास का माहौल भी भावुक हो उठा। बच्चे को सिर्फ इतना ही पता था कि उसकी मैम मर गईं। उसे शायद घटना की पूरी भयावहता का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन

3 of 14
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल से बाहर निकलते समय कई बच्चे अपने माता-पिता से चिपके हुए थे। कुछ लगातार घटना के बारे में बताते रहे तो कुछ खामोश होकर उनके साथ घर चले गए। गोलीकांड के बाद स्कूल में पसरी खामोशी और बच्चों की डरी हुईं आंखें इस घटना के असर को बयां कर रही थीं।

4 of 14
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों का रखें विशेष ख्याल
जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि बच्चे काफी कम उम्र के हैं। ऐसे में उन पर इस तरह की वारदात काफी असर डाल सकती है। अभिभावकों को बच्चों का ध्यान देना होगा। बच्चों को समझाएं और इस घटना की घर में बार-बार चर्चा न करें।
विज्ञापन

5 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बार-बार उनके सामने इस घटना का जिक्र न हो, इसके लिए सोशल साइट और समाचार न दिखाएं। बच्चों को खेल के साथ अन्य चीजों में व्यस्त करें। जिस युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है, ऐसा लोग जुनून में करते हैं।
विज्ञापन

6 of 14
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यालय गेट से स्कूल में दाखिल हुआ सऊद
स्कूल प्रशासन का कहना है कि इंट्री और एग्जिट के लिए मेन गेट के बाद दो प्रवेश द्वार हैं। एक द्वार से बच्चों की एंट्री होती है, वहीं छुट्टी से पहले बच्चों को लेने आने वाले अभिभावकों की बाकायदा रजिस्टर पर एंट्री दर्ज की जाती है। कक्षा में सूचना देने के बाद बच्चे को सौंपा जाता है। 

 
विज्ञापन

7 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को वारदात के वक्त सीसी कैमरों की फुटेज देखने से यह पता चला कि सऊद मेन गेट से एंट्री करने के बाद अभिभावकों वाली लाइन में आने के बजाय कार्यालय से होते हुए परिसर में दाखिल हुआ। कॉलेज प्रबंधक कुमुद गोविल का कहना है कि घटना काफी दुखद है। युवक के पहले आने की कोई सूचना नहीं मिली है।

8 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक सऊद सहित उसके माता-पिता भी नामजद
वारदात के बाद शाम को हिदायत नगर शादाब अख्तर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ दिनों से सऊद उसकी बहन निशात फातिमा को परेशान कर रहा था। शादी करने का अनुचित दबाव भी बना रहा था। इसको लेकर वादी और उसकी मां ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

9 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि सऊद के परिजनों को भी यह बात बताई गई, लेकिन उन्होंने सऊद को नहीं समझाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

10 of 14
सिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका की हत्या के बाद खुदकुशी
यूपी के लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक-एक कर चार गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टाफ ने 400 से अधिक बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया।

11 of 14
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। इधर, कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। वह नहीं मानी तो युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था।

12 of 14
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ। दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर फायर झोंक दिया।

13 of 14
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर दो और गोलियां दाग दीं। इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली, जो आर पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

14 of 14
lakhimpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस को मौके से दो तमंचे, एक कारतूस और चार खोखे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें