बरेली समेत पूरे मंडल में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रतियों ने छठ पूजा के चौथ दिन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अपर्ति किया। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।
विज्ञापन
1 of 7
बरेली में छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : संवाद
उदीयमान सूर्य (उगते सूरज) को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। बरेली समेत पूरे मंडल में लोक आस्था का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को तड़के चार बजे से ही जगह-जगह बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। बरेली में रिमझिम के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी छठ महापर्व का उल्लास छाया रहा। सभी जगह अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा दिखा। छठी मइया के गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
बरेली में छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : संवाद
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर में परिजनों के साथ व्रती महिलाएं छठी मइया के गीत गाते हुए पहुंचीं। यहां स्थित सरोवर को छठ पूजा के लिए भव्य तरीके से सजाया गया। पूरा परिसर आस्था से सराबोर दिखा। व्रतियों ने विधि-विधान से छठ पूजा को संपन्न किया।
विज्ञापन
3 of 7
बरेली में छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : संवाद
शहर के इज्जतनगर स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर समेत घरों में भी बड़ी संख्या में व्रतियों ने सूर्यदेव के दर्शन कर अर्घ्य दिया। सुबह छह बजे के करीब रिमझिम बारिश शुरू हुई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डगी। रिमझिम बारिश के बीच भगवान भास्कर की उपासना की।
4 of 7
बरेली में छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : संवाद
रिमझिम बारिश के बीच सूर्य निकलने तक व्रती महिलाएं ठंडे पानी में खड़े होकर हाथ में पूजा की टोकरी लिए आराधना करती रहीं। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और महाव्रत का पारण किया। इससे पहले सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
पीलीभीत में छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : संवाद
पीलीभीत में घाटों पर उमड़ा आस्था का संगम
पीलीभीत जिले में सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने पूजन और रात्रि जागरण किया। मंगलवार तड़के चार बजे से शहर के बरहा रेलवे क्रॉसिंग के जलाशय में व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी। महिलाओं ने विधि विधान से छठ मैया का पूजन किया। जल में खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना की।
विज्ञापन
6 of 7
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन
- फोटो : संवाद
सुबह 6: 30 बजे भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर कल्याण की कामना की। महिलाओं के साथ पहुंचे परिजनों ने आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया। छठ पूजा को लेकर घाट पर पुलिस मुस्तैद रही। उधर, मझोला, घुंघचाई, बीसलपुर, बिलसंडा और जिले में अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा का उल्लास दिखा।
उधर, शाहजहांपुर में खन्नौत नदी के घाट पर छठ पूजा की गई। यहां भारी भीड़ उमड़ी। मेले जैसे माहौल दिखा। खन्नौत पुल के अलावा रिलायंस टाउनशिप में तालाब में छठ मैया की उपासना की गई। यहां पर महिलाओं ने गीत गाए। इसके अतिरिक्त हनुमत धाम, ककरा पुल आदि में भी पूजन किया गया।