शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी और चार साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। कारोबारी ने मासूम बेटे को कोल्डड्रिंक में जहर दिया। फिर नई रस्सियों से पत्नी और उसने खुदकुशी कर ली। आइए जानते हैं पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। रोजा इलाके में सूदखोरों और कर्ज से परेशान दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी निवासी हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर (36) और पत्नी शिवांगी (34) ने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे की भी मौत हो गई। कारोबारी के फोन में 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें ब्याज पर लिए गए कर्ज के अलावा अन्य देनदारियों का भी जिक्र है।
शहर के मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर के पास स्थित पानीपत हैंडलूम शोरूम के संचालक सचिन ग्रोवर पत्नी व बेटे फतेह के साथ अपने मकान में दूसरी मंजिल पर रहते थे।
विज्ञापन
2 of 12
कारोबारी और उनकी पत्नी शिवांगी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूतल पर रहने वाले बड़े भाई रोहित की पत्नी ज्योति से सचिन मंगलवार रात करीब 11:30 बजे मोबाइल फोन का चार्जर मांगने नीचे आए थे। उसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। बुधवार को मोहित उर्फ गौरव के नौ महीने के बेटे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम गुरुद्वारे में था। उसमें शामिल होने के लिए सभी को जाना था।
विज्ञापन
3 of 12
कारोबारी और उनकी पत्नी शिवांगी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फंदे से लटका हुआ था शिवांगी का शव
सुबह आठ बजे तक सचिन के नीचे नहीं आने पर मकान में साथ रहने वाली मां सीमा ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह ऊपर पहुंचीं। अंदर झांककर देखा तो दृश्य देखकर चीख पड़ीं। शिवांगी का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। वहीं बेड पर फतेह का शव पड़ा था। ऊपर से कंबल डाला गया था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
4 of 12
कारोबारी की पत्नी शिवांगी की बेटे के साथ फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन के मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
दूसरे कमरे में सचिन का शव लटक रहा था। इसके बाद भाभी ज्योति ने शोर मचाया। तब कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रोजा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को 13 पेज का सुसाइड नोट सचिन के मोबाइल में मिला है। इसमें आर्थिक तंगी और लोगों की देनदारी का जिक्र है।
विज्ञापन
5 of 12
पत्नी साथ कारोबारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन की सास संध्या मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिला उद्योग केंद्र से स्वीकृत ऋण के अनुदान के नाम पर दामाद को परेशान किया जा रहा था। कहा, 17 लाख के अनुदान में से आधी धनराशि की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
6 of 12
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, मासूम के शव को लाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूदखोरों ने जबरन ले ली थीं बाइक और कार
भाई गौरव ग्रोवर ने शहर के चार लोगों पर दो लाख के कर्ज पर प्रतिदिन दो हजार रुपये ब्याज की वसूली का आरोप लगाया। बताया कि सूदखोरों ने बाइक और कार भी सचिन से जबरन ले ली थीं। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह व सीओ सदर प्रयांक जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
7 of 12
मासूम बेटे फतेह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे फतेह को कोल्डड्रिंक में दिया जहर
कर्जदारों के चंगुल में फंसकर सचिन ग्रोवर पूरी तरह से टूट गए थे। हालात से पता चल रहा है कि उन्होंने खुदकुशी करने का फैसला पहले ही कर लिया था। दंपती के गले में जो रस्सियां मिलीं, वे नई हैं। इससे लगता है कि वह इन्हें खरीदकर लाए थे।
8 of 12
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई गौरव ग्रोवर के अनुसार, उन्हें नहीं पता कि रस्सी घर में कब आई। एसपी के मुताबिक छानबीन से सामने आया है कि बेटे फतेह को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दिया गया। पहले माना जा रहा था कि चॉकलेट के ऊपर जहर लगाकर खिलाया। उसे उल्टी भी हुईं।
9 of 12
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बार उसने बाथरूम व दूसरी बार बेड पर उल्टी की। बच्चे की मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम के वक्त विसरा सुरक्षित कर लिया गया। वहीं सचिन व शिवांगी की मौत फंदे से लटकने से होना बताया गया है। शाम को उनके शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
10 of 12
पत्नी और बेटे के साथ कारोबारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवांगी ने लिखा-सॉरी मम्मी, सचिन का किया सबको भुगतना पड़ेगा
13 पेज के सुसाइड नोट में सचिन की पत्नी शिवांगी ने अपनी मां के लिए भी लिखा है। लिखा है कि सॉरी मम्मी, मैंने जो कुछ भी किया है। उसकी कोई माफी नहीं है। मेरी कार मेरे मरने के बाद लोन फ्री हो जाएगी। अभी चौक में गिरवी है। साढ़े तीन लाख रुपये में छुड़वाकर बेच लेना। जो पैसा मिलें, उससे अपना गोल्ड निकलवा लेना।
11 of 12
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैपरी गोल्ड लोन में है। बाकी चौक में गुरुद्वारा वाली गली में ज्वैलर के पास सचिन के नाम से है। कैपरी मेरे नाम से है। मम्मी किसी से डरने की या प्रेशर में आने की जरूरत नहीं है। घर बेच देना मेरा और लोन सैटल करवा लेना। सब तुम्हारा है अब। हम नहीं चाहते कि तुम हम लोगों को नफरत से याद करो, बुरी याद समझकर भूल जाना। - आई लव यू, फ्रॉम शिवांगी, सचिन, फतेह
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, परिजन से पूछताछ करती पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। इसमें आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। दंपती मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- राजेश द्विवेदी, एसपी