फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten10: समर की गेंद पर बंटी ने लपका मोहम्मद कैफ का कैच, ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम; तस्वीरें

Thu, 16 Jan 2025 01:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के मैदान में ट्रायल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया। 
विज्ञापन
1 of 12
एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए हुए ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिल्डिंग में अपनी छाप छोड़ने वाले मोहम्मद कैफ अब्दुल समर की गुडलेंथ गेंदों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके। बंटी ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच लपका। बरेली में वह बुधवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के चयन ट्रायल में हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने गेंदबाज की तारीफ की और कैच पकड़ने वाले बंटी से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं।

अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया। सुबह नौ से रात नौ बजे तक चले ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। 

विज्ञापन

2 of 12
क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
चयनित खिलाड़ियों के नाम अब नीलामी के लिए भेजे जाएंगे। यूपी की 12 टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। दिल्ली में प्रस्तावित नीलामी में इन्वर्टिस सुपर किंग्स नाम से बरेली की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 12
LLC Ten-10 Cricket League - फोटो : अमर उजाला
ट्रायल के दौरान इन्वर्टिस सुपरकिंग्स के मालिक पार्थ गौतम, बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विवि के चांसलर उमेश गौतम, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से नितीश दुबे, नरेंद्र शुक्ला, महेंद्र सिंह, प्रिंस सिद्दीकी, मो. इजरान, शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

4 of 12
कैफ की गेंदबाजी पर मेयर ने आजमाए हाथ - फोटो : अमर उजाला
कैफ की फिरकी पर महापौर ने आजमाए हाथ
ट्रायल चयन के दौरान मोहम्मद कैफ ने बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के चांसलर उमेश गौतम को एक ओवर गेंदबाजी की। शुरुआती तीन गेंदें खाली चली गईं। इसके बाद महापौर ने एक के बाद एक तीन उम्दा शॉट लगाए।
विज्ञापन

5 of 12
खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मोहम्मद कैफ - फोटो : अमर उजाला
हाथ मिलाकर बोले- उज्ज्वल है तुम्हारा भविष्य    
ट्रायल के दौरान शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे बंटी खान ने मोहम्मद कैफ का कैच लपका तो वह काफी प्रभावित हुए। हाथ मिलाकर बंटी के कैच और तकनीक की सराहना की। बोले- इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य उज्ज्वल होगा। अब्दुल समर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि बॉल का गुडलेंथ बॉल बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा करती है। मो. कैफ ने अब्दुल समर की यॉर्कर को भी सराहा। 

विज्ञापन

6 of 12
चंद्रशेखर और अब्दुल समर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला जो क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है, वह हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इससे हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। - चंद्रशेखर, बीसलपुर 
यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को निखारने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जरिया है। इसके तहत हमें वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से प्रशिक्षण हासिल होगा। - अब्दुल समर 
 
विज्ञापन

7 of 12
आरिफ हुसैन और प्रसून गंगवार - फोटो : अमर उजाला
यह टूर्नामेंट हमारे लिए बेहद खास है। इसके जरिये हमें अपनी स्किल्स को सुधारने का मौका मिलेगा और बड़े स्तर पर होने वाले खेल का अनुभव भी मिलेगा। - आरिफ हुसैन
अमर उजाला की इस पहल से युवा खिलाड़ियों को अपने सपने साकार करने का मौका मिलेगा। बड़े खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। - प्रसून गंगवार 

8 of 12
बंटी और अभय - फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता ने हमें अपने खेल को बेहतर करने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है। अमर उजाला की ओर से यह पहल बेहद सराहनीय है। - बंटी
यह टूर्नामेंट हमारे खेल कौशल को निखारने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मेरा चयन हो जाए और अच्छा प्रदर्शन करूं। - अभय 

 

9 of 12
मुबारक खान और आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का यह कदम युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा। इसके माध्यम से हमें मैदान पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।- मुबारक खान
इस लीग ने खेल के प्रति हमारे उत्साह   को बढ़ाया है। इस छोटे से सत्र में बहुत कुछ सीखने को मिला। खेल की बारीकियों के बारे में भी जान सका। - आशुतोष

10 of 12
वीरेश सिंह और कार्तिक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यह प्रतियोगिता हमें एक नई दिशा में ले जाएगी। यह हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। हमें अपने खेल में सुधार करने का पूरा मौका मिलेगा। - वीरेश सिंह
अमर उजाला के माध्यम से आज दिग्गज खिलाड़ी मौहम्म्द कैफ से मिलने का मौका मिला और इस छोटे से सत्र में बहुत कुछ सीखने को मिला। - कार्तिक शर्मा 
 

11 of 12
विक्रम जीत सिंह और लारा - फोटो : अमर उजाला
मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। इस आयोजन का हिस्सा बनकर मुझे क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से मिलने का मौका भी मिला। - विक्रम जीत सिंह  
अमर उजाला ने जो अवसर दिया है, वह हमारे खेल कॅरिअर को नई दिशा देने में सहायक होगा। इसके माध्यम से हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। - लारा 
विज्ञापन

12 of 12
वारिस मिर्जा और पार्थ बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने जो प्लेटफॉर्म दिया है, वह हमारे खेल कॅरिअर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से हमारे भविष्य को नई उड़ान मिलेगी। - वारिस मिर्जा
यह प्रतियोगिता खेल के प्रति हमारे जोश और जुनून को एक नई उड़ान देने में मदद करेगी। लीग के लाइव प्रसारण से लोग भी हमें पहचानने लगेंगे। - पार्थ बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें