फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजम खां के करीबियों के बरातघरों पर दूसरे दिन भी चले बुलडोजर, ध्वस्तीकरण का खर्च भी वसूलेगा बीडीए

Wed, 03 Dec 2025 09:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सूफी टोला में दो बरातघरों में बीडीए की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। दोनों बरातघरों पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे से बुलडोजर चलना शुरू हुए और शाम साढ़े पांच बजे थमे। इस दौरान दोनों भवनों का अधिकांश हिस्सा गिरा दिया गया।  
विज्ञापन
1 of 5
एवान-ए-फरहत बरातघर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा और प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी सपा नेता सरफराज वली खान और राशिद खां के बरातघरों पर दूसरे दिन बुधवार को भी बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर गरजा। ये दोनों बरातघर अगल-बगल बने हैं। दोनों भवनों का काफी हिस्सा अभी टूटने से बाकी रह गया है। सूफी टोला में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार की कार्रवाई का विरोध भी नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस ने काफी एहतियात बरतते हुए महिला पुलिस बल को अच्छे मियां के घर की छत पर भी खड़ा करा दिया था। पहले दिन की तरह सूफी टोला से इसाईयों की पुलिया चौराहे वाले मार्ग की आंतरिक गलियों में आवाजाही रोक दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकी आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
लोगों में दिखी दहशत 
मुख्य मार्ग पर पैदल चलने वालों तक नहीं आने दिया जा रहा था। बीडीए की पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई से आसपास के लोगों में दहशत भी दिखी। कार्रवाई प्रारंभ करने से पहले बीडीए के अधिकारियों ने सरफराज के मैरिज लॉन की छत पर लगे टॉवर को खोलने के लिए मोबाइल कंपनी के कर्मियों को बुला लिया था। यह लोग जब तक टॉवर खोलते उस समय तक राशिद खां के बरा घर की तोड़फोड़ शुरू करा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मलबे में तब्दील हुआ बरातघर - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दोपहर में एडीएम सिटी सौरभ दुबे और एसपी सिटी मानुष पारिक भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालात सामान्य होने पर यह दोनों अधिकारी कुछ देर बाद निकल गए थे। दोपहर बाद तक राशिद खां के बरातघर के सामने का हिस्सा ही बुलडोजर ध्वस्त कर पाए थे। इसके बाद इधर तोड़फोड़ की कार्रवाई रोककर पोकलैंड को सरफराज के मैरिज लॉन की तरफ मोड़ दिया गया था। 
 

4 of 5
मलबे में तब्दील हुआ बरातघर - फोटो : अमर उजाला
सरफराज के मैरिज लॉन के भी आगे वाले छज्जे को ध्वस्त कर कार्रवाई बंद कर दी गई और दोनों बुलडोजर व पोकलैंड मौके से रवाना कर दिए गए थे। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने कहा कि दो मैरिज हॉल के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। ध्वस्तीकरण का खर्च हॉल संचालकों से वसूला जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
दो बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से हुई कार्रवाई 
बीडीए ने सूफी टोला में दोनों बरातघरों को जमींदोज करने को दो बुलडोजर और एक पोकलैंड की व्यवस्था की थी। कार्रवाई सुबह 11.30 बजे शुरू की। अपराह्न तीन बजे तक यानी साढ़े तीन घंटे बुलडोजर और पोकलैंड गुड मैरिज हाल पर ही वार पर वार करते रहे। फिर सरफराज के ऐवान-ए-फरहत के नाम से जाने वाले मैरिज हाल पर नंबर रखा था। जिसका छज्जा गिराने के बाद शाम को कार्रवाई शांत हो गई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें