फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: पुलिस की इस बात से नाराज आयुष और अहान के पिता ने की खुदकुशी की कोशिश, चौंकाने वाली है वजह

Mon, 25 Mar 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 12
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो मासूम बच्चों की हत्या से जुड़े कई पहलुओं का 21 मार्च को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा किया था। उस दिन लोगों को पता चला कि साजिद मानसिक रूप से बीमार था। उसका बचपन में मानसिक बीमारी का इलाज चला था। वह शहर की जियारतों पर भी जाता था। 

जब इसके बारे में विनोद कुमार और उनके परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने हैरानी जताई और पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए। विनोद कुमार का कहना था कि अगर साजिद मानसिक रूप से बीमार था तो पहले उसने किसी की गर्दन क्यों नहीं काटी। 
विज्ञापन

2 of 12
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस के खुलासे पर असंतुष्टी जताते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी थी। यह भी कहा था कि वह छत से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। 
विज्ञापन

3 of 12
Badaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
दादी बोलीं- आग तो बाइक में लगी है लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है
उधर, दो छोटे-छोटे नातियों की हत्या से होमगार्ड दादी मुन्नी देवी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो नातियों की हत्या हुई है। वह काफी परेशान हैं। बाइक में उनके बेटे ने आग लगाई है, लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है। अगर पता होता तो वह खुद आग में बैठ जातीं।

 

4 of 12
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रही पुलिस
बाइक में आग लगाने की घटना के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि दोहरे हत्याकांड के पहले से ही विनोद कुमार सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते थे। उस दौरान वह लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में टंकी का निर्माण कराने में व्यस्त थे। इससे वह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवा सके थे।
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी जावेद, मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
बेटों की हत्या से क्षुब्ध पिता ने की आत्महत्या की कोशिश, घर के बाहर खड़ी बाइक फूंकी
आपको बता दें कि बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या से क्षुब्ध पिता विनोद कुमार ने रविवार की सुबह आत्महत्या की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर बाइक खड़ी करके उसमें आग लगा दी। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों और तैनात अर्द्धसैनिक बल में खलबली मच गई। 

 
विज्ञापन

6 of 12
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दौड़कर विनोद को बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक जल गई। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पहुंच गए। फायर ब्रिगेड बुलाकर तुरंत आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

7 of 12
Budaun Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मामला रविवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस दौरान बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार के घर के बाहर सड़क की दूसरी ओर अर्द्धसैनिक बल के जवान कुर्सियों पर बैठे थे। बीच में सड़क पर वाहनों का आवागमन हो रहा था। 

 

8 of 12
पीड़ित विनोद को ढाढ़स बंधाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिशा में दुकानों के बाहर कई लोग खड़े थे। उसी वक्त विनोद अपने घर से बाइक निकालकर लाए। उन्होंने मझिया रोड के किनारे बाइक खड़ी कर दी। उन्हें देखकर लोग समझ रहे थे कि शायद वह कहीं जा रहे हैं।

 

9 of 12
मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि देखते ही देखते बाइक की टंकी का पाइप निकाल दिया। इससे टंकी से पेट्रोल निकलने लगा। तभी उन्होंने माचिस की तीली जलाकर बाइक में आग लगा दी। जैसे ही बाइक में आग लगी कि सड़क के दूसरी ओर बैठे अर्द्धसैनिक बल के जवान दौड़कर आ गए। उन्होंने तुरंत विनोद कुमार को पकड़ लिया। हालांकि विनोद ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह छुड़ा नहीं पाए।

 

10 of 12
बच्चों की हत्या से पिता और मां को रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
बाइक जलती देखकर मौके पर कई लोग आ गए। बताते हैं कि अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे सीओ आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। मंडी समिति पुलिस चौकी के नजदीक फायर ब्रिगेड खड़ी थी। उसे भी बुला लिया गया और आग बुझाई गई। 

 

11 of 12
बच्चों की मां को ढाढ़स बंधाती परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी लेने पर विनोद ने बताया कि वह अपने दो बेटों की हत्या से काफी परेशान हैं। ऊपर से मोहल्ले वाले तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। सीओ सिटी ने उन्हें काफी समझाया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं विनोद माने। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बात करने से इन्कार कर दिया।

 
विज्ञापन

12 of 12
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
उनके दो बच्चों की हत्या हुई है। इससे वह काफी परेशान हैं। होली का त्योहार है और उनके घर में मातम पसरा हुआ है। इससे तनाव में आना लाजिमी है। इसीलिए शायद उन्होंने अपनी बाइक में आग लगा दी। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें