फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग; नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में हुई नानी-धेवते की हत्या में जांच में नई जानकारी सामने आई है। महिला का शरीर अकड़ा हुआ था, जबकि मासूम के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बदायूं जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में दोहरे हत्याकांड के बाद हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। टीम का खोजी कुत्ता महिला के घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर एक रास्ते से निकलकर खेत के पास बने तिराहे पर जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। डॉग स्क्वाड की इस गतिविधि को जांच का हिस्सा मानकर उसकी रिपोर्ट जांच डायरी में शामिल की गई है।



अकड़ा हुआ था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग
ग्रामीणों के मुताबिक, जब दोनों के शव देखे गए तो नियाज बानो का शरीर अकड़ा हुआ था, जबकि मासूम अफनान के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि वारदात शनिवार सुबह करीब 9 बजे शव मिलने से करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। एक युवक ने वहां पर बताया कि जब उसने घर के अंदर जाकर देखा, तो दोनों के शरीर ठंडे थे। इससे आंशका है कि दोनों की रात में हत्या की गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
अफनान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी

अफनान की मां हिना ने बताया कि अफनान अपनी नानी नियाज बानो से काफी लगाव रखता था। वह अक्सर उनके पास आकर रहता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था। शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद नानी के घर सोने की जिद कर उनके साथ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि नानी के पास सोने की उसकी यही जिद उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले अफनान के पिता आरिफ ने बताया कि चार बच्चों में अफनान दूसरे नंबर का और इकलौता बेटा था। उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम शफिया, तीसरे नंबर की बेटी राविया और सबसे छोटी अक्षा है।
विज्ञापन

3 of 14
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आबिद ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों से की बात, जल्द खुलासे की मांग

कान्हा नगला गांव में दोहरे हत्या कांड की सूचना पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की और परिवार को सांत्वना दी। पूर्व मंत्री ने कहा, यह घटना इंसानियत को कलंकित करने वाली है। एसएसपी से फोन पर बात कर घटना का खुलासा करने व दोषियों को सख्त से सख्त दिलाने की मांग की। आबिद रजा ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

 

4 of 14
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी बोलीं-कुंडल लूट की बात संदिग्ध, महिला के कानों में नहीं दिखे छेद

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कुंडल लूट की बात संदिग्ध है। महिला नियाज बानो के कानों में कुंडल पहनने के छेद नहीं थे। न ही जांच में ऐसा लगा कि कानों के कुंडल निकाले गए हैं। ऐसे में नियाज बानो की बेटी द्वारा कुंडल लूट ले जाने की बात की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। करीबी व्यक्ति पर ज्यादा शक है। पूरे घर में किसी चीज को नहीं छुआ गया है।
 
विज्ञापन

5 of 14
नियाज बानो की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस कॉल डिटेल और सीडीआर की भी करा रही जांच

महिला के घर उसका और उसके धेवते के शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। जांच में पुलिस महिला के करीबियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। कॉल डिटेल और सीडीआर से निकले साक्ष्य को पुलिस अपनी जांच में शामिल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 14
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

डीआईजी मुनिराज जी ने शनिवार की शाम एसपी सिटी व सीओ के साथ दोहरे हत्याकांड पर जाकर निरीक्षण किया और अफसरों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में चार टीमें जुटी हुई हैं।
 
विज्ञापन

7 of 14
मृतका के घर में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुंडल व पाजेब लूटकर नानी-धेवते की गला दबाकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर के गांव कान्हा नगला में नियाज बानो (47) और उनके धेवते अफनान (8) की बीती रात घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पहने हुए कुंडल और एक पाजेब गायब मिलने से लूट की आशंका जताई गई है। 

 

8 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार वालों का कहना है कि पहचान होने के डर से लुटेरों ने दोनों को मार डाला। शनिवार सुबह जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस का खोजी कुत्ता बार-बार पास में ही तिराहा पर जाकर रुका। इस आधार पर पुलिस का मानना है कि किसी नजदीकी का घटना में हाथ है।

 

9 of 14
मृतका की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियाज बानो की बड़ी बेटी शाफिया और छोटी हिना की नियाज बानो के घर के नजदीक ही शादियां हुई हैं। नियाज बानो के दोनों अविवाहित बेटे और दोनों दामाद दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। पति की मृत्यु हो जाने के कारण नियाज बानो अपने बेटों के पास ही रहती थीं।

10 of 14
घटनास्थल पर मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिना ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी थीं। उनके साथ हिना का बेटा अफनान भी दिल्ली से आया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दोनों ने हिना के घर पर खाना खाया और सोने के लिए अफनान के साथ अपने घर चली आईं।

 

11 of 14
एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौका मुआयना किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिना ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अपनी बड़ी बेटी शाफिया को चाय लेकर मां नियाज बानो के घर भेजा। कुछ देर बाद बेटी ने लौटकर बताया कि नानी के घर का मुख्य गेट तो खुला हुई था, मगर नानी और भाई चारपाई पर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं।

12 of 14
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद हिना ने वहां जाकर देखा तो दोनों को मृत पाया। आरोप है कि उसकी मां नियाज बानो के कानों के कुंडल और एक पैर की पाजेब गायब मिली।

13 of 14
डॉग स्क्वाड ने की छानबीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना पर एसएसपी अंकिता शर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिनावर पुलिस ने अफनान के दादा नूर आलम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन

14 of 14
घर के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाईं

घर का सारा सामान भी सुरक्षित मिला है। परिजनों ने कुंडल और  पाजेब गायब होने की बात कही है। पोस्टमॉर्टम में दोनों की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए एसओजी सहित चार टीमें लगाई हैं। - अंकिता शर्मा, एसएसपी बदायूं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें