फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: छत से लेकर सीढ़ियों तक खून ही खून... जल्लाद बने साजिद की बर्बरता देख दहल उठा हर कोई

Thu, 21 Mar 2024 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 14
Budaun Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बदायूं जिले में कलेजा चीरने वाली वारदात से हर कोई सन्ना है। बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया। निर्मम हत्याकांड से इलाका दहल उठा।

हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। दो बच्चों की हत्या के बाद भीड़ भी आक्रोशित हुई। भीड़ ने आगजनी कर तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद गुरुवार को दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कस्बा सखानू का रहने वाला साजिद मृतक बच्चों के घर के सामने सैलून की दुकान चलाता था। 
विज्ञापन

2 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक मंगलवार की शाम को बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर पहुंचा। घर में बच्चों के साथ विनोद की पत्नी संगीता थी। कुछ देर बातचीत के बाद आरोपी साजिद दो बच्चों को लेकर छत पर गया। इस बीच संगीता चाय बनाने लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
साजिद ने मासूम बच्चों की घर की छत पर चाकू से निर्मम हत्या कर दी। जिस समय लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखर हर कोई दहल गया। पूरी छत पर फैला था। आयुष और अहान के तलवों पर भी खून लगा था। छत पर खून में सने उनके पावों के निशान भी थे। 

 

4 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
छत से लेकर सीढ़ियों तक खून ही खून
कातिल साजिद ने दोनों मासूम भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। छत से लेकर सीढ़ियों तक खून बिखरा था। छत पर जहां हत्या हुई, वहां हर तरफ खून ही खून था। छत के दूसरे हिस्से तक छींटे थे। इसे देखकर ऐसा लगता है कि दोनों बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े थे।

 
विज्ञापन

5 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
पीएम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आयुष के शरीर पर 14 और अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम की तैयारी रात से ही शुरू हो गई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे दो डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया था। इसमें डॉ. जीके गुप्ता और डॉ. श्रीपाल सिंह शामिल थे। दोनों बुधवार सुबह आठ बजे ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वीडियोग्राफी के बीच दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। 
विज्ञापन

7 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान आयुष के शरीर पर 14 घाव मिले हैं। मुख्य रूप से उसकी मौत गला रेतने की वजह से हुई थी। इसके अलावा उसकी गर्दन, कंधा, पीठ, हाथ, हथेली, पैर, पीठ आदि पर भी गहरे जख्म मिले हैं। 

 

8 of 14
Badaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
अहान की भी गला रेतकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर कुल नौ घाव मिले हैं। दोनों भाइयों के शरीर पर चाकू से जिस तरीके से अंधाधुंध वार किए गए हैं, उससे साफ है कि हत्यारोपी उनके जिंदा बचने की कोई गुंजाइश न छोड़ने का इरादा लेकर ही आया था। हालांकि उसने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है।
 

9 of 14
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
कक्षा आठ पास था साजिद, जावेद हाईस्कूल फेल
हत्यारोपी साजिद तीन भाई थे। उनमें सबसे बड़ा साजिद (32) था। वह कक्षा आठ पास था, उसका मुख्य पेशा सैलून की दुकान थी, जबकि जावेद (30) हाईस्कूल फेल है। उसकी शादी सहसवान से हुई है। वह भी इस दुकान पर बाल काटने का काम करता था। तीसरा भाई वाजिद (25) अविवाहित है। वह अपने पिता के साथ जैन मंदिर के सामने खोखा पर बाल काटना सीख रहा था।

10 of 14
बाबा कॉलोनी में जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में मारे जाने के 15 घंटे में ही हत्यारा साजिद सुपुर्दे-ए-खाक
दो बच्चों की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मारे गए साजिद का शव बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुपुर्दे ए खाक किया गया। इस दौरान कड़ी पुलिस चौकसी रही। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद ने बदायूं के बाबा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार के दो बच्चों की चाकू से गला रेतकर मंगलवार शाम करीब सात बजे हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तहरीर पर साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी।

 

11 of 14
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। यह सूचना जब कस्बा सखानूं में पहुंची तो कस्बे में सन्नाटा पसर गया। रात में ही अलापुर थाना पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर थाने में बैठा लिया। वहीं साजिद के भाई जावेद की पुलिस ने तलाश की। मकानों में ताले डालकर लोग निकल गए। बुधवार की सुबह गलियों में सन्नाटा देखने को मिला। दोपहर बाद जब साजिद का शव घर पहुंचा तो लोग जुट गए। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की चौकसी के बीच शव को सुपुर्दे ए खाक किया गया। संवाद

 

12 of 14
सना, आरोपी साजिद की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
साजिद की पत्नी बोली- 15 दिन पहले छोड़ गया था मायके
मुख्य हत्यारोपी साजिद की ससुराल बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ददमई में है। उसकी पत्नी सना का कहना है कि करीब 15 दिन पहले साजिद उसे ददमई लाकर छोड़ गया था। तब से वह अपने मायके में ही है। साजिद का मुख्य पेशा सैलून की दुकान थी। इसी से उसके घर का गुजारा चल रहा था। उसके साजिद से संबंध अच्छे थे। वह इस समय गर्भवती नहीं है। साजिद उसे गर्भवती बताकर संगीता से रुपये मांगने क्यों पहुंचा था। इसके बारे में उसे कुछ जानकारी नहीं है।
 

13 of 14
डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला
साजिद की पत्नी गर्भवती नहीं
नाजरीन ने बताया कि साजिद की पत्नी के दो बेटे हुए, दोनों की मौत हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी गर्भवती भी नहीं है। फिर साजिद ने बहाना बनाकर रुपये क्यों मांगे। वहीं नाजरीन ने जावेद को घटना के समय घर पर होना बताया। अब जावेद कहां है? वह कुछ नहीं बोलीं।

 
विज्ञापन

14 of 14
नाजिमा, आरोपी साजिद की मां - फोटो : अमर उजाला
साजिद की मां बोली- बेटे की मौत का गम नहीं, मासूमों की हत्या का दुख हमेशा रहेगा
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद की मां नाजरीन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचीं। उन्होंने कहा, मुझे बेटे की मौत का कोई मलाल नहीं है, जो जैसा करता है वैसा भुगतता है। मासूमों की हत्या किए जाने का दर्द हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें