बरेली में प्यार की खातिर पहले हिना बी ने अपना धर्म परिवर्तन कर खुद को प्रियंका गुप्ता नाम दिया तो उसके प्रेमी प्रेमशंकर गुप्ता ने खुद को निहाल खान बना लिया। आरोप है कि जब कट्टरपंथी उसका खतना कराने पर अड़े तो वह भाग निकला। आईएमसी नेताओं ने जब महंत केके शंखधार की घेराबंदी की तो प्रेमशंकर सामने आ गया। उसने जो बताया उसे सुनकर अफसर भी चौंक गए। मामले में जांच सीओ प्रथम को दी गई है।
सोमवार दोपहर बाद अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत केके शंखधार के साथ जगतपुर निवासी प्रेमशंकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे तो अधिकारी जा चुके थे। रात में यह लोग फिर एसएसपी आवास पहुंचे और प्रेमशंकर ने अपने साथ हुए घटनाक्रम से संबंधित शिकायत व वीडियो साक्ष्य सौंपे। उसने बताया कि 11 जुलाई को उसने केके शंखधार के समक्ष हिना बी से विवाह किया था। हिना ने अपना नाम प्रियंका रखा।