फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक, बरेली में सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, मंत्री-विधायकों ने दिया कंधा

Sat, 03 Jan 2026 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी ने शनिवार सुबह बरेली पहुंचकर विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। दोपहर करीब एक बजे दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा निकली। मंत्री और विधायकों ने अर्थी का कंधा दिया। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
1 of 10
विधायक के निधन पर सीएम योगी ने बरेली पहुंच अर्पित किए श्रद्धासुमन - फोटो : संवाद
बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के निधन का दुखद समाचार पाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ने पहले दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर एकांत में घर के एक कमरे में कुछ पल बैठकर दिवंगत विधायक की पत्नी व दोनों बेटियों व बेटे ईशान से दुख साझा किया और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री के पूछने पर दिवंगत विधायक की बेटी शिल्पी ग्वाल ने बताया कि वह बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक की दूसरी बेटी और बेटे ईशान के कॅरिअर के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया, कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, हिम्मत रखिए... हम सभी आपके साथ हैं। पूरी भाजपा आपके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

2 of 10
सीएम योगी ने दिवंगत परिजनों को बंधाया ढाढ़स - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने परिवार को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 10.43 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित दिवंगत विधायक के घर पहुंच गए थे। इसके बाद वह 10.58 बजे वापस त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए निकल गए थे। इस बीच 15 मिनट मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के शोकाकुल परिवार के साथ बिताया। परिवार को सांत्वना देकर कहा कि पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में आपके साथ है। 
विज्ञापन

3 of 10
दिवंगत विधायक के आवास पर सीएम योगी, मंत्री व अन्य लोग - फोटो : संवाद
'डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन से पार्टी को हुई बड़ी क्षति'
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल के न रहने से पार्टी की बड़ी क्षति हुई, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की मर्जी के आगे हम लोग भी कुछ नहीं कर कसते हैं। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख भी थे।

4 of 10
दिवंगत विधायक के परिजनों से मिले सीएम योगी - फोटो : ANI
भाजपा के झंडे में लपेटा गया पार्थिव शरीर 
मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद दिवंगत विधायक के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुई। फूल-मालाओं से सजाकर उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी होने लगी थी। कुछ देर बाद उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेट कर घर से बाहर लाया गया और उसे अंतिम यात्रा के लिए वाहन पर रखा गया। 
विज्ञापन

5 of 10
मंत्री, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों ने दिया अर्थी को कंधा - फोटो : संवाद
मंत्री-विधायकों ने दिया कंधा 
दोपहर एक बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित आवास से दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा फरीदपुर के लिए निकली। घर से बाहर स्वर्गवाहन तक पार्थिव शरीर को लाने के दौरान मंत्री-विधायकों ने उन्हें कंधा दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कंधा दिया।
विज्ञापन

6 of 10
दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे लोग - फोटो : संवाद
परिवार से मिलने के बाद सीएम ने डीएम को बुलाया
शोकाकुल परिवार से मिलने के दौरान ही मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं और सुरक्षा आदि इंतजामों को जानने के लिए डीएम को दिवंगत विधायक के घर बुलाया। डीएम अविनाश सिंह ने तुरंत मुख्यमंत्री के सामने पहुंचकर उन्हें इंतजामों की जानकारी दी। परिवार के साथ मुख्यमंत्री के मिलने के दौरान डीएम और एसएसपी घर के बाहर खड़े थे।
 
विज्ञापन

7 of 10
पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल - फोटो : संवाद
स्वर्ग वाहन से दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर फरीदपुर ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बरेली से फरीदपुर तक लोगों को हुजूम उमड़ा। शाम 4.00 बजे के दौरान फरीदपुर के बक्सरिया स्थित मुक्तिधाम में बेटे ईशान ने दिवंगत पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

8 of 10
फरीदपुर में बंद रहा बाजार - फोटो : संवाद
फरीदपुर के लोग शोक में डूबे
विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल निधन के बाद फरीदपुर के लोग शोक में डूबे गए। शनिवार को फरीदपुर के व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह से बंद रखा। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। फरीदपुर में लोग उनके पार्थिव शरीर पहुंचने का इंतजार करते रहे। 

9 of 10
दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
नम आंखों से दी विदाई 
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमरीश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों ने विधायक के सम्मान में दुकानें नहीं खोली। पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों के मन में अपने नेता को खो देना का गम साफ दिख रहा था। सुबह से ही लोग अपने विधायक के पार्थिव देह का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में शव पहुंचने के बाद लोग पैदल ही उनके पीछे चल दिए। अंतिम संस्कार में नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई।
विज्ञापन

10 of 10
दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला
हार्ट अटैक से हुआ निधन 
बता दें कि शुक्रवार को सर्किट में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह विधायकों और पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर रहे थे। बैठक के बाद सभी विधायक भोजन कर रहे थे। इसी बीच विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक से विधायक की जान गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें