फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिट्टी में मिला आरिफ का रसूख... शोरूम और 16 दुकानें ध्वस्त; बरेली में तौकीर के करीबी पर बड़ी कार्रवाई

Sat, 22 Nov 2025 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। बीडीए ने आरिफ की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में कई बुलडोजर लगाए गए। 
विज्ञापन
1 of 8
आरिफ की अवैध संपत्तियां ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ के रसूख को प्रशासन ने मिट्टी में मिला दिया है। उसके शोरूम समेत 16 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। दोनों जगह की कार्रवाई के बीच कानून व्यवस्था की दृष्टि मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। एडीएम सिटी के नेतृत्व में बीडीए के बुलडोजरों ने शनिवार सुबह 11 बजे से शोरूम और दुकानों को ढहाना शुरू कर दिया था, दोपहर बाद सभी दुकानें ढह गई थीं। यहां तीन बुलडोजर लगे थे, जबकि शोरूम को ढहाने का काम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला।

आरिफ के फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग के बाद बीडीए ने पीलीभीत मार्ग पर तीन मंजिला शोरूम और जगतपुर क्षेत्र में अवैध मॉर्केट पर बुलडोजर चलाया। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध निर्माण ढहाया गया। 
विज्ञापन

2 of 8
कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान तैनात रही पुलिस फोर्स 
दोनों बड़ी संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान आसपास इलाके में हलचल मची रही। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात था। जिसका नेतृत्व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव रहे थे। किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
ध्वस्तीकरण से पहले खाली कराया गया शोरूम - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई से पहले खाली कराई गईं दुकानें 
कार्रवाई शुरू करने से पहले एडीएम सिटी सौरभ दुबे और सीओ पंकज श्रीवास्तव ने शोरूम व 16 दुकानों को खाली कराया। शोरूम का सामान बाहर निकलने में देरी देखकर सीओ ने नाराजगी भी जताई। पुलिस के पास माइक-साउंड भी मौजूद था। जिससे सीओ शोरूम या दुकानों के आसपास से भीड़ को हटने के लिए एलाउंस कर रहे थे। शोरूम तोड़ने की कार्रवाई के दौरान सामने पीलीभीत मार्ग पर वाहनों के जाम का झाम भी रहा। 

4 of 8
मलबे के ढेर में बदली आरिफ की इमारत - फोटो : अमर उजाला
मलबे के ढेर में बदले अवैध भवन  
जगतपुर मार्ग पर स्थित दुकानों को तोड़ने से पहले पुलिस ने सड़क के दोनों किनारों पर लगे बिजली खंभों में रस्सी बांधकर आवागमन रोक दिया था। शोरूम के पास एसडीएम राम जनम यादव और दुकानों के पास की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मल्लिका नैन मौजूद थीं। दिन भर बुलडोजर चलने से आरिफ के रसूख की पहचान देने वाले अवैध निर्माण मिट्टी में मिल गए और मलबे का ढेर लग गया। जबकि, शुक्रवार तक तीन मंजिला शोरूम में ब्रांडेड कपड़ों का व्यापार था। इसी परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर चल रहा था।
 
विज्ञापन

5 of 8
आरिफ की अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
छत से लेकर घर के दरवाजे पर खड़े होकर देखी कार्रवाई
आरिफ के रसूख पर चलते बुलडोजरों को देखने के लिए आसपास के घरों की छतों पर भी महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे। कुछ लोग अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर कार्रवाई देख रहे थे। जगतपुर मार्ग पर स्थिति आरिफ की मॉर्केट के आसपास के निवासियों में न गम दिखा और न ही गुस्सा...पूरी खामोशी के साथ सरकार की कार्रवाई को देखते रहे।
विज्ञापन

6 of 8
आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
समय बदलता है... ढाई साल पहले बनी थी आरिफ मॉर्केट
जगतपुर रोड पर आकाश पुरम गेट नंबर-1 के पास मोहम्मद आरिफ ने अवैध बिल्डिंग बनाने के बाद यहां पर दो मंजिला 16 दुकानें खड़ी की थी। यहीं के निवासी बुजुर्ग कुतुबुद्दीन ने बताया कि अवैध रूप से बनी मार्केट आरिफ के नाम से ही पहचानी जाती थी। जिसे वह आज गर्त में मिलते देख रहे हैं। कुतुबुद्दीन ने बताया कि आरिफ ने करीब ढाई वर्ष पहले इस जमीन पर अवैध मॉर्केट को बनाकर उसमें दुकानों को किराए उठा दिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद इलियास ने बताया कि आरिफ की मॉर्केट में कुछ दुकानें किराए पर भी उठ गई थीं। इलियास ने बताया कि उन्होंने देख लिया है कि समय बदलता है। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले जब आरिफ यहां दुकान बनवा रहा था तो उसका रुतबा देखते ही बन रहा था, लेकिन आज समय बदला और उसकी दुकानों के साथ ही रसूख भी मिट्टी में मिल गया है।
विज्ञापन

8 of 8
आरिफ की अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सभी 16 दुकानें नाला-सड़क की जमीन पर अवैध रूप से बनी थीं। इनको ध्वस्त करने का आदेश 2024 में और पीलीभीत मार्ग पर स्थित शोरूम के ध्वस्तीकरण का आदेश 2022 में हुआ था। महीने भर पहले सीलिंग की भी कार्रवाई हुई थी। फिर नोटिस देकर सुनवाई का अवसर भी दिया गया। दुकानें व शोरूम बिना नक्शा पास कराए बने थे। नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें