बरेली के मौलाना तौकीर रजा के तीन करीबी दुष्कर्म के आरोपी हैं, दो हिस्ट्रीशीटर हैं। पंजाब-हरियाणा तक मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर नयाब आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की मौलाना से मुलाकात कराता था।
बरेली शहर का माहौल खराब करने वाले आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां के करीबियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। बवाल के मुकदमे में नामजद मौलाना की पार्टी का महानगर अध्यक्ष और दो अन्य आरोपी पीलीभीत में दुष्कर्म के मामले में भी नामजद हैं।
इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि एक की तलाश कर रही है। मौलाना के गिरोह में दो हिस्ट्रीशीटर और कई अन्य अपराधी भी शामिल हैं जो पंजाब व हरियाणा तक आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना तौकीर के करीबियों में शामिल आईएमसी से ही पार्षद और पार्टी का महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी फिलहाल जेल में है। अनीस सकलैनी समेत फैजुल नबी और नदीम पुत्र शराफत अली तीनों शहर में हुए बवाल में नामजद हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अनीस सकलैनी व अन्य दो आरोपी
- फोटो : पुलिस
अनीस और फैजुल नबी को जेल, नदीम अभी भूमिगत
बारादरी पुलिस अनीस और फैजुल नबी को जेल भेज चुकी है, जबकि नदीम अभी भूमिगत है। तीनों ही आरोपी चक महमूद के रहने वाले हैं। अनीस ने ही मौलाना से फैजुल और नदीम की मुलाकात कराई थी और दोनों को आईएमसी का सदस्य बनवाया था।
4 of 8
आरोपी नदीम खान (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में चल रहा है दुष्कर्म के केस का ट्रायल
पीलीभीत में जून 2020 में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में अनीस, नदीम और फैजुल नामजद हैं। नदीम के घर पर काम करने वाली महिला पीलीभीत स्थित एक दरगाह पर गई थी। आरोप है कि नदीम के साथ अनीस और फैजुल भी कार से पीलीभीत पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
वहां महिला से मिले और घर तक छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया था। पीलीभीत में ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस प्रकरण में तीनों जेल गए थे। बाद में जमानत पर बाहर आए थे। इस मुकदमे का ट्रायल फिलहाल पीलीभीत की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर मामू ने अनीस को दिलाई थी आईएमसी में एंट्री
आरोपी अनीस का सगा मामू नयाब उर्फ निम्मा बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसी ने अनीस को मौलाना तौकीर की पार्टी में शामिल कराया था। नयाब उर्फ निम्मा आईएमसी का वरिष्ठ कार्यकर्ता है। वही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की मौलाना से मुलाकात कराता था। फिलहाल, अभी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी नदीम खान को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नदीम का भाई बबलू भी हिस्ट्रीशीटर, हरियाणा में दर्ज हैं लूट के मुकदमे
अनीस के साथी नदीम का भाई बबलू खान भी हिस्ट्रीशीटर है। वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। जानकारी के मुताबिक बबलू पर हरियाणा व पंजाब में लूट जैसे संगीन आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। उसने हाल ही में बरेली में अपनी पैठ जमाई थी और अनीस ने उसे आईएमसी का रास्ता दिखा दिया।
साजिद सकलैनी भी आरोपी, नगर निगम ने दर्ज कराया है मुकदमा
बवाल का आरोपी साजिद सकलैनी मौलाना तौकीर के चुनिंदा करीबियों में से एक है। जमीनों पर कब्जा करने के कई मामलों में इसकी संलिप्तता रही है। एक मामले में नगर निगम की ओर से साजिद सकलैनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। उसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।