फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बवाल: पथराव-फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल, 39 आरोपी हिरासत में, आठ गिरफ्तार; जानिए पूरा घटनाक्रम

Sat, 27 Sep 2025 07:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद करीब तीन घंटे तक बवाल हुआ। शहर के अलग-अलग इलाकों में भीड़ जुटी। बेकाबू हुई भीड़ ने पथराव और फायरिंग की। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ लोगों के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने अब तक 39 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आठ की गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 16
बरेली में शुक्रवार को हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज भी किया। डीआईजी ने कहा कि शाम पांच बजे स्थति काबू में आई। पुलिस ने 39 लोगों को हिरासत में लिया है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 16
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
मौलाना ने 19 सितंबर को किया था एलान 
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा में 19 सितंबर को एलान किया था कि शुक्रवार को वह इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित सापन डीएम को सौंपेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। बृहस्पतिवार रात 12 बजे अधिकारियों ने आईएमसी की ओर से जारी पत्र को सार्वजनिक किया था। इसमें कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 16
बरेली में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह जारी किया वीडियो 
वहीं, शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर ने वीडियो जारी कर रात में जारी पत्र को फर्जी बताया। दावा किया कि विरोध-प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही होगा। उनके बुलावे पर शहर में भीड़ जुटी, पर अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मौलाना का कोई पता न चला। तब मौलाना के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
 

4 of 16
उपद्रवियों ने दुकान में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर की दुकान के शीशे तोड़े 
नौमहला मस्जिद पर हंगामा व नारेबाजी शुरू हुई तो डीआईजी अजय साहनी व एसपी सिटी मानुष पारीक वहां पहुंचे। उनके समझाने पर भीड़ वहां से हटी तो बिहारीपुर में खलील स्कूल तिराहे के पास स्थिति बेकाबू हो गई। उग्र युवकों ने एक डॉक्टर की दुकान के शीशे और बाहर खड़ी दो बाइकें तोड़ दीं। भीड़ को हावी होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद शाम पांच बजे तक जगह-जगह उपद्रवियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होती रही।
 
विज्ञापन

5 of 16
बरेली में बवाल: पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर खदेड़ा 
इससे पहले श्यामगंज में भी भीड़ बेकाबू हो गई। पथराव और फायरिंग की नौबत आई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नावल्टी चौराहा पर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा गया। एसएसपी ने खुद माइक संभाला। लोगों से घर जाने की अपील की। पुलिस शहर में बवाल भड़काने के लिए मौलाना व उनके सहयोगियों पर कानूनी शिकंजा कसने की रूपरेखा बना रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 16
Bareilly Violence - फोटो : अमर उजाला
बवाल से प्रभावित इलाके
बिहारीपुर, श्यामवंग, कुतुबखाना, इस्लामिया मार्केट, मैलानी मार्केट, कोहाड़ापौर, आलमगिरीगंज, बांस भांडी, सिविल स्वयंस, साहूकारा और पुराना बस अड्डा।

बवाल में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका
कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है लेकिन उनकी संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि तस्वीरों में टूटे हुए शीशे बिखरे हुए जूते और सड़कों पर पत्थर पड़े थे। 
 
विज्ञापन

7 of 16
बवाल से पहले प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान जाने पर अड़ी थी भीड़
जैसे ही भीड़ ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की और मार्च करने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें खलील तिराहा पर रोकने की कोशिश की। इसके कारण प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
 

8 of 16
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हम लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। 

9 of 16
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर दर्ज की जाएगी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

10 of 16
Bareilly Violence - फोटो : अमर उजाला
आईएमसी के प्रवक्ता ने हाथ काटने की दी थी धमकी
21 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस ने किसा इंस्पेक्टर का हाथ काटने की धमकी दी थी। दरअसल, पुलिस किला बाजार से आई लव मोहम्मद के पोस्टर हटवाने गई थी। इसे लेकर डॉ. नफीस ने अपने समर्थकों के बीच कहा था कि इंस्पेक्टर किला से उनकी बात हुई है। उनसे कहा है कि पोस्टर हटाने वाले के हाथ काट दिए जाएंगे और वर्दियां उतरवा दी जाएंगी। वीडियो वायरल होने पर डॉ. नफीस पर केस दर्ज हुआ था।

11 of 16
श्यामगंज में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से शुरू हुआ विवाद
कानपुर पुलिस ने चार सितंबर को बारावफात के जुलूस के दौरान एक सार्वजनिक सड़क पर आई तब मोहम्मद लिखे बोर्ड के आरोप में नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद यह विवाद शुरू हो गया। 

 

12 of 16
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुझे गोली मार दो, मोहम्मद के नाम मरना कबूल : तौकीर
मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार की रात 10:20 बजे वीडियो जारी किया। कहा कि अतीक और अशरफ की तरह मुझे गोली मार दो, मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल है। उन्होंने कहा कि वह अभी तक नजरबंद हैं। वहीं, मुसालमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए उन्होंने घटना को सोची-समझी साजिश बताया।

13 of 16
मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विवाद और विवादित बयान
  • वर्ष 2010 दंगे के आरोपी, मामला कोर्ट में विचाराधीन।
  • वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित तहखाने में पूजा शुरू होने पर जेल भरी आंदोलन की घोषणा की।
  • हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर कहा- हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमला होगा तो जान से मार देंगे।

14 of 16
बवाल के बाद मौके पर पड़े जूते-चप्पल - फोटो : अमर उजाला
ऐसी कार्रवाई करें कि दोबारा गलती की न सोच सकें उपद्रवी : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो उपद्रवी दोबारा गलती करने के बारे में सोच भी व सके। सीएम ने कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, महराजगंज, उन्नाद, संभल, आगरा और बरेली में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल एफआईआर कराने और उपद्रवियों की संपत्तियों की जांच के आदेश दिए।
 

15 of 16
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
दिन भर पुलिस रही अलर्ट
  • 11:15 बजे आईएमसी प्रमुख तौकीर के घर पर फोर्स तैनात।
  • 11:30 बजे: आईएमसी नेता डॉ. नफीस, मुनीर इदरीशी को घरों में नजरबंद किया गया।
  • 1:30 बजे डीआईजी ने बिहारीपुर रोड पर एसपी सिटी के साथ रूट मार्च किया।
  • 2:00 बजे इस्लामिया कॉलेज मार्केट हुआ बंद।
  • 2:50 बजे: नौमहला मस्जिद के बाहर नमाज के बाद प्रदर्शन शुरू।
  • 3:00 बजे: करोलान में रजा मस्जिद के बाहर समर्थक हुए उग्र।
  • 3:05 बजे मस्जिद के बाहर भीड़ पर किया गया लाठीचार्ज।
  • 3:30 खलील स्कूल मोड़ पर दोबारा प्रदर्शन
  • 3:50 किशोर बाजार मोड़ पर जुटे प्रदर्शनकारी पुलिस के समझाने पर हुए वापस 
  • 3:55 नावल्टी चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए
  • 4:26 श्यामगंज चौराहे पर उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज 
  • 5:00 श्यामगंज बाजार पूरी तरह बंद 
विज्ञापन

16 of 16
फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू
  • 4,500 जवान तैनात, इनमें 800 महिला आरक्षी भी शामिल
  • 13 सीओ और 5 एडिशनल एमपी अलग प्वाइंट पर थे तैनात
  • 15 क्विक रिस्पांस टीमें, आठ डोन स्क्वॉड लगाए
  • ट्रिपल आईसी के कैमरों से हो रही श्री निगरानी
  • इस्लामिया ग्राउंड को हर ओर से किया गया था सील 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें