बरेली बवाल के आरोपी आईएमसी नेता नदीम समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गाय है। होटल और दो बरातघर भी सील किए गए हैं। कुल 34 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 9
बरेली में बवाल के बाद होटल किया सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने रविवार को आईएमसी नेता नदीम सहित 22 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईएमसी नेता नदीम को देर रात शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 16 लोगों पर बवाल करने और 6 पर मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप है। उधर, बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने तौकीर के करीबी आरिफ के एक होटल और दो बरातघर को सील कर दिया है।
एसपी सिटी मानुष परीक ने कहा कि बवाल करने के आरोपियों में से 13 कोतवाली और दो बारादरी थाना क्षेत्र के हैं। जबकि मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भूड़ कब्रिस्तान के पास लोगों को भड़काने और टोकने पर पुलिस टीम पर हमलावर होने के आरोप में प्रेमनगर थाने में नया मुकदमा दर्ज कर छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
2 of 9
बरेली में बवाल के बाद होटल की नपाई करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संदिग्ध 26 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
3 of 9
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया
एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को भीड़ की ओर से किए गए पथराव और फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, कैंट व प्रेमनगर थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज कर 125 लोगों को नामजद किया गया है। तीन हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
4 of 9
बरेली में बवाल के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
5 of 9
बरेली में बवाल के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपद्रव के 16 आरोपी
बारादरी पुलिस ने श्यामगंज चौराहे के पास भीड़ के साथ पुलिस टीम पर एसिड अटैक करने वाले चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा और फैजुल को गिरफ्तार किया है। दोनों नामजद आरोपियों ने हिंसा भड़काने के लिए आपत्तिजनक नारे लगाते हुए बैरियर पर चढ़कर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था और तेजाब से भरी बोतलें फेंकी थीं।
विज्ञापन
6 of 9
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली क्षेत्र के कुमार टॉकीज व आजमनगर इलाकों में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी अदनान रजा, फरहान रजा, अहमद रजा, साहूकारा के तकीम, बाकरगंज के जुबैर, सईद अहमद, गुलामनगर गुलाम के बशीर मियां की मजार निवासी साहिल, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोहिनूर, कांकर टोला के अदनान, कटी कुइयां के अफरोज, सेमलखेड़ा के अरहान, कोतवाली क्षेत्र के कुमार टॉकीज निवासी सलमान, सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा निवासी रेहान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
बरेली में बवाल के बाद होटल किया सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों को भड़काने के छह आरोपी
तौकीर की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने के आरोप में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अजहरी चौक बानखाना निवासी आसिफ, नरकुलागंज निवासी इमरान, मुनीर, इम्त्याज, लल्ला मार्केट भूड़ निवासी फिरोज, बानखाना निवासी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
8 of 9
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
76 लोग पुलिस के रडार पर, इनमें चार पार्षद भी
प्रशासन की मनाही के बावजूद भीड़ को खलील स्कूल तिराहे की ओर भेजने में सात थाना क्षेत्र के पांच पार्षद सहित 77 लोगों की भूमिका सामने आई है। एक पार्षद को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब चार पार्षदों सहित 76 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर पुलिस संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
बरेली में बवाल के बाद होटल किया सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन बरातघर और होटल स्काई लार्क सील
बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने रविवार को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन बरातघर और होटल स्काई लार्क को सील कर दिया है। दोनों बरातघर मोहम्मद आरिफ के नाम हैं, जबकि होटल उनकी पत्नी आसिफा जमाल के नाम पर है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि मोहम्मद आरिफ का जलसा ग्रीन बरातघर पहले से ही सील है। चारों स्थानों पर मानचित्र की शर्तों के विपरीत अतिरिक्त निर्माण कराया गया है।