बरेली बवाल की 92 फुटेज मिलीं हैं। कहीं भीड़ बैरियर तोड़ रही है तो कहीं धक्कामुक्की की गई है। नए आरोपी लगातार चिह्नित हो रहे हैं। 150 सीसीटीवी कैमरों की दोबारा जांच की जा रही है।
बरेली बवाल के बाद थाने, चौकियों से लेकर साइबर थाना पुलिस तक को सीसी फुटेज व ड्रोन के वीडियो खंगालने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 92 स्पष्ट फुटेज खंगाली जा चुकी हैं, जिनसे तीन हजार अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने में मदद मिल रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को सीसी कैमरों व ड्रोन के वीडियो से आरोपियों की तलाश कर रहीं टीमों को बुलाकर कैंप कार्यालय पर उनके काम की समीक्षा की। इसमें पता लगा कि कोतवाली व बारादरी की विभिन्न चौकियों के प्रभारियों ने 50 स्पष्ट फुटेज और साइबर थाना इंस्पेक्टर नीरज सिंह की टीम ने 42 फुटेज सुरक्षित कर ली हैं।
विज्ञापन
2 of 11
बरेली बवाल प्रकरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में भीड़ का गुस्सा व पुलिस की मजबूरी और फिर लाठीचार्ज तक साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिविल लाइंस की ओर भीड़ तेजी से बढ़ रही है। भीड़ के हाथ में पत्थर तो कुछ के हाथ में डंडे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ी थी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चौपुला पुल के पास भीड़ नारेबाजी करती दिख रही है। नौमहला मस्जिद के पास पहुंचकर बातचीत के दौरान अचानक हंगामा होता है। पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ने पर भी पथराव होने लगता है। फिर पुलिस लाठी फटकारती है तो भीड़ में भगदड़ मच जाती है।
4 of 11
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि सर्वाधिक स्पष्ट वीडियो व फोटो नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के 150 सीसी कैमरों के हैं। इन्हीं को एक बार फिर से चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 11
डीआईजी, एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर नजर
बृहस्पतिवार को दशहरा है। शहर के हालात को देखते हुए दूसरे जिलों से आई पुलिस को चार अक्तूबर तक रोक लिया गया है। दशहरा मेले में भीड़ देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों व मिश्रित आबादी में सुरक्षा बढ़ा दी है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 11
वीडियो में युवक ने कही भड़काऊ बातें
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बरेली बवाल : खाली हाथ थे तो पीट दिया, अबकी तैयारी से आएंगे, बरेली को नेपाल बनाएंगे
मौलाना तौकीर के जेल जाने के बाद लगातार शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर जिले के बाहर से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। खुराफाती बरेली को नेपाल बनाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
बरेली बवाल प्रकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली पुलिस के लाठीचार्ज को बर्बरता के रूप में दिखाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले किशोरों को लहूलुहान दिखाकर लोगों को धार्मिक आधार पर भड़काया जा रहा है।
8 of 11
बरेली बवाल प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर मियां भाई नाम की आईडी से बरेली में भीड़ जुटने का वीडियो पोस्ट कर उस पर लिखा है कि खाली हाथ थे तो तुमने पीट दिया, अबकी बार तैयारी से आएंगे।
9 of 11
बरेली बवाल प्रकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली को अगला नेपाल बनाएंगे। इस वीडियो पर हजारों लाइक आ रहे हैं। मोहम्मद जुबैर सिद्दीकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें मौलाना बरेली की घटना का जिक्र कर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।
10 of 11
Bareilly Violence
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर कई और विवादित वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे साफ है कि शहर में भीड़ जुटाकर कर्फ्यू लगवाने के मंसूबे थे। एक शहरवासी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वह मीडिया से बात करते हुए कह रहा है कि अभी हम लोगों की डेंटिंग-पेंटिंग की गई है, कोई सरकार हमेशा नहीं रहती। सरकार बदलेगी तो किसी की वेल्डिंग भी हो सकती है। पुलिस युवक को चिह्नित कर रही है।