स्टीमर में आया था आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर सुरेश तोमर और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात दबिशों में जुटी पुलिस ने दूसरे तरीके से भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर सुरेश समेत उसके बेटों और भतीजों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई। सीडीआर में जो नंबर सामने आए हैं, उनमें कई लोग इलाके के निवासी हैं। वह सुरेश से फोन पर बातचीत किया करते हैं। इसके अलावा पुलिस की नजर में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो सुरेश के करीबी होने के वजह से किसी न किसी रूप में सहयोग करते रहे हैं।