फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किलर की कहानी: अपनों से मिला घाव..गैरों को दिए जख्म, मां के बर्ताव से नफरत; बीवी की बेवफाई से बना हिंसक

Sat, 10 Aug 2024 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। उसने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद कुलदीप महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी वजह से वह वारदातें कर रहा था।

शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में 14 माह में एक के बाद एक 11 महिलाओं की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। एक सनकी पुलिस तंत्र को लगातार छकाता रहा और वारदात-दर-वारदात करता गया। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया, पर सफलता नहीं मिली। दरअसल, वह मोबाइल फोन इस्तेमाल ही नहीं करता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
अंततः मुखबिर तंत्र काम आया। कातिल बेनकाब हुआ और छह वारदातें भी कबूलीं। बरेली। सीरियल किलर कुलदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह एक शरीर में कई रूप लिए घूम रहा था। बचपन से ही उसके मन में महिलाओं को लेकर नफरत भर गई थी। निर्जन स्थान पर खास आयु वर्ग की महिलाओं से यह छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश करता था। विरोध पर उन्हीं के कपड़ों से उनकी हत्या कर निकल जाता था।

 
विज्ञापन

3 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
जिस सौतेली मां के वजह से हुआ हिंसक उसी से खाता था खौफ 
एसपी दक्षिणी गानुष पारीक व एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की। उसके बारे में दूसरी जगह से भी जानकारी जुटाई तो पता लगा कि यह संपन्न परिवार का युवक है। उसके पिता के पास अपना मकान और 40 बीघा जमीन है। उसकी दो बहनें हैं। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता बाबुराम ने उसकी मां के जीवित रहते ही दूसरी शादी कर ली थी। 

 

4 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
दूसरी पत्नी के कहने पर उसके पिता अक्सर पहली पत्नी (कुलदीप की मां) की पिटाई करते थे। उसकी दूसरी मां की उम्र 50 साल के करीब है। इसलिए वह 45 से 65 साल की उम्र की महिलाओं में अपनी सौतेली मां का अक्स देखकर उनसे नफरत करता था। यह अलग बात है कि वह सौतेली मां से काफी खौफ खाता है और कभी उन पर हमला नहीं कर सका। 
विज्ञापन

5 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
छह साल पहले छोड़ गई थी पत्नी
कुलदीप की शादी वर्ष 2014 में भानपुर गांव निवासी लोंगश्री से हुई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी से भी बात की। वह वर्ष 2018 में उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक यह सामान्य व्यवहार नहीं करता था। उनके मुताबिक काम न होने पर वह हिंसक हो जाता था और पत्नी को बुरी तरह पीटता था। चार साल तक उसकी हरकतें झेलने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
सूखे नशे ने बनाया खानाबदोश
पुलिस ने क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मनोवैज्ञानिकों को राय लेकर विवेचना को आगे बढ़ाया। तब सामने आया कि डेढ़ साल से उसने नवाबगंज में अपने पर को लगभग छोड़ रखा था। शाही के पास दो गांवों में उसकी बहनें और तीसरे में एक और रिश्तेदार रहते हैं। वह अधिकतर समय इन्हीं गांवों की रिश्तेदारियों में रहता था। कई वजहों से वह कुंठित होकर भांग, सुल्फा आदि का इस्तेमाल करने लगा था।
विज्ञापन

7 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
अनीता की हत्या के बाद एडीजी ने की थी समीक्षा
जुलाई की शुरुआत में अनीता की हत्या के बाद एडीजी रमित शर्मा ने समीक्षा बैठक बुलाई थी। उन्होंने अब तक की सभी हत्याओं का ब्योरा लेकर एसएसपी व उनकी संबंधित टीम के साथ बैठक की और निर्देश दिए। एडीजी शाही व शीशगढ़ इलाके में घटनास्थल पर गए और वहां थानों में स्थानीय लोगों व अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने डीजीपी व एडीजी कानून व्यवस्था को घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजकर जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया था। इस खुलासे के बाद एडीजी ने कहा कि गांव की महिलाएं अब आराम से खेतों पर आ-जा सकेंगी।

8 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने गठित की टीम तो सहमा था हत्यारोपी
घटनाएं होने के वक्त से लेकर अब तक रेंज में डॉ. राकेश सिंह आईजी हैं। तीन महिलाओं की हत्या के बाद ही उन्हें लगा था कि यह घटनाएं किसी एक ही शख्स का काम हैं। आईजी ने अधिकारियों को तलब कर पुलिस व एसओजी की 22 टीमें गठित कीं। गांवों की खाक छानी, सैकड़ों लोगों के बयान दर्ज किए गए। तब नतीजा तो नहीं निकला, लेकिन हत्याएं थम गई थीं।

9 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
खुलासे के बाद जब पुलिस ने आरोपी को खेतों से लेकर बस्ती तक घुमाया तो कुछ दुकानदारों ने उसे पहचान लिया। एक दुकानदार से उसने उन दिनों कहा था कि पुलिस उसके पीछे लगी है। हालांकि, दुकानदार ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। आईजी ने बताया कि जिन मामलों का खुलासा हो चुका है, उनकी भी समीक्षा की जाएगी।

 

10 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
दो कप्तान नहीं खोल सके अनुराग आर्य को मिली सफलता
शाही इलाके में वारदातें शुरू हुईं तो जिले में बतौर एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी देहात के रूप में राजकुमार अग्रवाल तैनात थे। काफी प्रयास के बाद भी प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल में खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद घुले सुशील चंद्रभान जिले में कप्तान के रूप में आए। उनके 11 माह के कार्यकाल में भी कई घटनाएं व कुछ खुलासे हुए।
विज्ञापन

11 of 11
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उनका भी तबादला हो गया। अब अनुराग आर्य के कार्यकाल में यह खुलासा हो सका है। उन्होंने खुलासा करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले चारों सिपाहियों को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें