फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात भर फोन बंद कर मौलाना तौकीर नहीं थे अपने घर, बाद में वीडियो जारी कर भड़काया; बरेली बवाल में नया खुलासा

Sat, 27 Sep 2025 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रात भर मोबाइल फोन बंद कर अपने घर नहीं थे। बाद में वीडियो जारी कर भीड़ को भड़काया। फाइक एन्क्लेव में निजी कार से डीएम -एएसपी बात करने गए थे। न मानने पर पुलिस निगरानी के लिए तैनात की गई थी।
विज्ञापन
1 of 6
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : वीडियो ग्रैब
इत्तेहाद-ए-मिल्लत-कॉसिंल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने बृहस्पतिवार की शाम से ही अपने मोबाइल फोन को स्विच्ड ऑफ कर लिया था। पुलिस को चकमा देने के लिए उनकी कार में उनके करीबी इधर से उधर घूम रहे थे। मौलाना अपने घर से निकल कर फाइक एन्क्लेव निवासी अपने करीबी एक लॉन मालिक के घर चले गए थे। 

बृहस्पतिवार देर रात मौलाना की पार्टी का पत्र जारी हुआ कि किसी किस्म का प्रदर्शन नहीं होगा। शुक्रवार को मौलाना ने वीडियो जारी कर कहा कि प्रदर्शन होगा। इस बीच मौलाना की तलाश में लगी पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। 

 
विज्ञापन

2 of 6
मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य सादे कपड़ों में निजी कार से मौलाना से मिलने पहुंचे। दोनों अफसरों ने मौलाना को समझाया कि वह प्रदर्शन का विचार त्याग कर नया वीडियो जारी कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ने की अपील करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
 काफी देरी के मान-मनौव्वल के बाद भी मौलाना नहीं माने तो दोनों अफसर फाइक एन्क्लेव से निकले। जिस घर में मौलाना थे, वहां फोर्स तैनात कर दी गई। शुक्रवार देर रात तक मौलाना फाइक एन्क्लेव में पुलिस की निगरानी में ही रहे और बाहर नहीं निकल पाए। मौलाना भलीभांति वाकिफ थे कि वह इस्लामिया मैदान नहीं जा पाएंगे। 
 

4 of 6
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों को भड़काया कि उनका कार्यक्रम स्थगित नहीं हुआ है और वह 19 सितंबर के अपने ऐलान पर कायम हैं। इसके बाद ही शहर का माहौल बिगड़ा। नतीजतन, त्योहारी सीजन में शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर गिरे रहे और लोग अनहोनी की आशंका में रहे।

 
विज्ञापन

5 of 6
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नदीम ने बात बिगाड़ी, होगी कार्रवाई
पुलिस अफसरों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे आईएमसी के लेटरपैड पर नदीम खां, डॉ. नफीस खां और लियाकत ने लिखित दिया कि शुक्रवार को मौलाना के प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित है। इसके लगभग दो घंटे बाद नदीम ने अचानक आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज किया कि प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित करने वाला लेटरपैड फर्जी है। इससे बात बिगड़ गई। पुलिस अब नदीम पर तगड़ा शिकंजा कसने की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत और मुरादाबाद से भी अलग-अलग आए थे लोग ः मौलाना ने प्रदर्शन के लिए मुरादाबाद और पीलीभीत सहित आसपास के अन्य जिलों के लोगों को भी बुलाया था। खास बात यह है कि यह सभी लोग निजी चारपहिया वाहनों से नहीं बल्कि बस और ट्रेन से आए थे। पुलिस के अनुसार, ऐसे लोगों को सर्विलांस की मदद से चिह्नित किया गया है। उन सभी से पूछताछ की जाएगी कि आखिर उनके आने की पीछे की वजह क्या थी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें