फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चौकी के सामने कत्ल: कातिल ने पुलिस पर ताना तमंचा, स्टैंड-बसों में दुबक गए लोग; चश्मदीद ने बताई कहानी

Wed, 12 Feb 2025 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार शाम यात्रियों की भीड़ के बीच एक कुली ने अपने काउंटर पर मौजूद पार्सल ठेकेदार व उसके भाई को गोली मार दी। निजी मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सक ने ठेकेदार के बड़े भाई अनुज पांडेय को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की भीड़ के बीच एक कुली ने अपने काउंटर पर मौजूद पार्सल ठेकेदार और उसके भाई को गोली मार दी। गोली लगने से ठेकेदार के भाई की मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस चौकी के सामने गोली मारने वाला कुली नौबत यादव भले ही घटना के दौरान अकेला दिखा, पर उसका हौसला गजब का था। उसके पास दो गोलियां थीं, जिसमें से एक वह तमंचे में पहले से लोड करके लाया था। यह गोली उसने अनुज पांडेय के सीने पर मार दी। तुरंत ही उसने दूसरा कारतूस लोड किया और चारपाई पर लेटे अतुल पर भी गोली चला दी। इसके बाद वह मौके से भागने लगा। 
विज्ञापन

2 of 10
घायल ठेकेदार, उनके भाई का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नौबत ने सिपाहियों पर भी तान दिया तमंचा
फायरिंग की आवाज सुनकर सेटेलाइट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी उसकी ओर दौड़े। तब नौबत ने उनके ऊपर भी तमंचा तान दिया। इससे पुलिसकर्मी जहां के तहां ठिठक गए। उन्हें डराकर नौबत ने फिर निकलने की कोशिश की तो चौकी पर तैनात सिपाही दीपांशु, कुर्बान अली और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 10
अधिकारियों से जानकारी करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग से सहमे लोग, कुछ स्टैंड तो कुछ बसों में दुबके
शाम साढ़े छह बजे वारदात के दौरान सेटेलाइट बस अड्डे पर आम दिनों की तरह भीड़ और रौनक थी। फायरिंग की आवाज और चीखपुकार सुनकर वे चौंक गए। देखा तो नौबत हाथों में तमंचा लिए खड़ा था।

4 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके सिर पर खून सवार था। ये नजारा देखकर लोग घबरा गए और वहां भगदड़ सी मच गई। कुछ लोग बस स्टैंड के शेड की ओर भागे तो कुछ बसों में जाकर दुबक गए। आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ लिया तो लोग बाहर निकले और घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेल जा चुका है नौबत... अपनी अंगुली काटकर विरोधी को थमा दी थी 
कुलियों का कथित नेता नौबत यादव बेहद सनकी शख्स बताया जा रहा है। साल भर पहले वह अपने गांव मेहतरपुर में एक युवक के जन्मदिन की पार्टी में तमंचा लेकर पहुंच गया था। वहां उसने तमंचा लेकर डांस किया, जिसका वीडियो कुछ दिन बाद वायरल हो गया था। तब पुलिस ने मामला दर्ज कर नौबत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

6 of 10
इसी केबिन में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि एक बार नौबत का गांव में ही किसी से विवाद हो गया था। नौबत ने दुश्मन को अंगुली दिखाकर हड़काया तो उसने कहा कि तेरी अंगुली काट दूंगा। तब नौबत ने खुद ही चाकू से अपनी अंगुली काटकर विरोधी को थमा दी थी। सूत्रों के मुताबिक पार्सल की नई व्यवस्था से कई रोडवेज चालकों व परिचालकों की कमाई भी बंद हो गई थी। इसलिए वह भी नौबत को ठेकेदारों के खिलाफ उकसा रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 10
घायल अतुल - फोटो : अमर उजाला
सेटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार शाम यात्रियों की भीड़ के बीच एक कुली ने अपने काउंटर पर मौजूद पार्सल ठेकेदार व उसके भाई को गोली मार दी। निजी मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सक ने ठेकेदार के बड़े भाई अनुज पांडेय को मृत घोषित कर दिया। 

जबकि, प्रतापगढ़ निवासी ठेकेदार अतुल पांडेय का मालियों की पुलिया के पास निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी कुली को हिरासत में ले लिया है।
 

8 of 10
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू के गांव किशुनगंज निवासी पार्सल ठेकेदार अतुल पांडेय ने बताया कि वारदात शाम साढ़े छह बजे हुई। वह उस वक्त सेटेलाइट बस अड्डे पर बने लगेज काउंटर में चारपाई पर सो रहे थे। उनके भाई अनुज पांडेय काउंटर पर बैठे थे। 

बिथरी थाने के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी कुली नौबत यादव ने आकर उनके भाई के सीने पर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वह जागे तो नौबत ने उनको भी गोली मार दी जो उनके कूल्हे में लगी।

9 of 10
एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी कुली को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अतुल की हालत ठीक है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से गोली निकालने की बात बताई है। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड मे भी साक्ष्य जुटाए।

 
विज्ञापन

10 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पार्सल ठेकेदार दो भाइयों को कुली ने गोली मारी है। दोनों पक्षों में पहले से तनातनी चल रही थी, जिसमें पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें