फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरजा बुलडोजर: गोली चलाने वाले आदित्य का रिसॉर्ट ध्वस्त, राजीव राना समेत छह आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
बीडीए ने आदित्य उपाध्याय का रिसॉर्ट कराया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
बरेली के पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को हुई फायरिंग के मामले में शुक्रवार को फिर बुलडोजर गरजा। इस बार उसका रुख दूसरे गुट की संपत्तियों की ओर रहा। मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय के डोहरा रोड पर बने आलीशान सांवरिया रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया गया। उधर, राजीव राना के दूसरे सिटी स्टार होटल व उसके साझीदार चांद मियां के सीके वैली होटल को सील कर दिया गया। राना, उसके दो बेटों व दो भाइयों समेत छह लोगों को जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को राजीव राना का घर, दफ्तर और सिटी स्टार होटल को अवैध बताते हुए बीडीए की टीम ने ढहा दिया था। शुक्रवार सुबह कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। 

विज्ञापन

2 of 7
राजीव राना का एक और होटल सील - फोटो : अमर उजाला
बीडीए वीसी व सीओ तृतीय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस व पीएसी संजयनगर रोड स्थित दूसरे सिटी स्टार होटल व मुंशीनगर स्थित सीके वैली होटल पहुंची। दोनों भवनों को टीम ने सील कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
कार्रवाई से पहले रिसॉर्ट के बाहर खड़े बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम डोहरा रोड पर स्थित सांवरिया रिसॉर्ट पहुंची। वहां पोकलेन मशीन व बुलडोजर पहले से मंगा लिए गए थे। आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट का 70 फीसदी हिस्सा ढहा दिया गया। वहां, कुछ हिस्से को मंदिर होने की वजह से छोड़ दिया गया।

4 of 7
कार्रवाई होने पर अफसर के आगे हाथ जोड़तीं आदित्य की मां - फोटो : अमर उजाला
आदित्य की मां ने किया हंगामा 
मौके पर आई आदित्य की मां रिटायर्ड इंस्पेक्टर मीरा शर्मा ने निर्माण को वैध बताते हुए हंगामा किया। बीडीए के अधिकारियों ने तर्क दिया कि कृषि भूमि पर व्यावसायिक भवन बना लिया गया है, जो नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन

5 of 7
आदित्य उपाध्याय की मां मीरा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मीरा शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। यह रिसॉर्ट मेरे नाम है। मुझे सामान भी नहीं निकालने दिया। मीरा ने हंगामा किया तो पुलिस ने गाड़ी में बैठा दिया। इस पर उन्होंने चलती गाड़ी से कूदने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

6 of 7
रिसॉर्ट पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
अवैध तरीके से बनाए गए भवनों पर जारी रहेगी कार्रवाई 
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि शुक्रवार को राजीव राना व चांद मियां के दो होटलों को सील करने व आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। अवैध तरीके से बनाए गए भवनों को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजीव राना को पकड़कर लेकर जातीं सीओ अनीता चौहान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दूसरे गुट के प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना, उसके दो बेटों व दो भाइयों समेत छह लोगों को जेल भेज दिया। राना के बेटों और भाइयों को रात में ही दबिश देकर पुलिस ने अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें