फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हत्या: बकरा काटने की छुरी लेकर आया... खाना खिलाया और काट डाला माशूका का गला; शरीर पर किए अनगिनत वार

Wed, 21 Aug 2024 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 13
Bareilly fiance killed girl - फोटो : अमर उजाला
माशूका से शादी न होने की चर्चा चलने से आलम गुस्से में था उसने शब्बो की हत्या की सुनियोजित योजना तैयार पहले से ही कर ली थी। सबसे पहले उसने किराये पर कमरा बुक करके बकरा काटने की छुरी व अन्य चीजें जुटा लीं। इसके बाद शराब पीकर शब्बो का छुरी से गला काट दिया। आधे से ज्यादा गला रेतने के साथ ही शब्बो के शरीर पर उसने कई जगह वार किए।
 
विज्ञापन

2 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
होटल में बुकिंग आलम ने अपनी सही आईडी के जरिये की थी। शायद हत्या की योजना के बाद वह आगे के घटनाक्रम को लेकर भी बेफिक्र था। वह अपने साथ बैग में बकरा काटने वाली छुरी भी लेकर आया था। रविवार रात वह होटल में अकेला ही ठहरा। 

 
विज्ञापन

3 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
शायद इस दौरान ही उसने अपनी योजना को अंतिम रूप दिया। पुराने ताल्लुकात का वास्ता देकर उसने शब्बो को बरेली आने के लिए मना लिया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे शब्बो गांव से चली आई। दोपहर करीब सवा बजे आलम उसे लेकर होटल के कमरे में पहुंचा।

 

4 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों ने कमरे में ही खाना खाया। पुलिस को खाने के बर्तन खाली रखे मिले। इससे लगता है कि शब्बो उसके साथ पूरी तरह निश्चिंत थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आलम अकेला ही होटल से निकलकर चला गया। 

 
विज्ञापन

5 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
दरवाजे को हल्का सा बंद कर दिया। पुलिस को बेड के पीछे देसी शराब के दो खाली क्वार्टर मिले। इससे लगा कि आरोपी ने हत्या से पहले शराब भी पी होगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
गला काटकर बाथरूम में धोई छुरी
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो मौके पर छुरी मिली। इसी छुरी से शब्बो का गला आगे से आधे से ज्यादा रेता गया था। मौत की वजह यही रही पर हत्या में आरोपी ने पूरी निर्ममता बरती। उसकी बायी हथेली आधे से ज्यादा कटी पड़ी थी।
विज्ञापन

7 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही जांघ, कंधा, हाथ, कान और पीठ पर छुरी के गहरे घाव थे। छुरी बिल्कुल साफ थी, लेकिन बाथरूम में खून के धब्बे थे। यहां हत्या के बाद छुरी धोने के निशान मिले। खाने के पास एक साफ गिलास रखा था जिसका इस्तेमाल शायद नहीं किया गया था। 
 

8 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगेतर ने होटल में युवती का गला रेता, खुद ट्रेन से कटकर दी जान
बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई।

 

9 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आजमनगर निवासी आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इस दौरान आलम बाहर आता-जाता रहा। वह युवती की चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला।

 

10 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर तक युवती का शव होटल के कमरे में सड़ता रहा। बदबू आने पर स्टाफ ने कमरा खोलकर देखा। शव मिलने पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल दिनेश शर्मा पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

 

11 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
होटल प्रबंधन से मिली आलम की आईडी के आधार पर पुलिस ने शब्बो की पहचान की। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्राॅसिंग के पास 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने अज्ञात के तौर पर उसका पंचनामा भरवाया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर शव की पहचान कराई।

 

12 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
लॉक नहीं किया कमरा
माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद आलम पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में होटल से निकला होगा। यही वजह रही कि उसने कमरे का दरवाजा भी लॉक नहीं किया।

 
विज्ञापन

13 of 13
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
युवती की हत्या के बाद आरोपी आलम ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले दोनों की शादी तय हुई थी। हत्या की क्या वजह रही, दोनों लोगों की मौत के बाद ये स्पष्ट नहीं हो सका है। होटल प्रबंधन की लापरवाही लग रही है कि उन्होंने युवती की आईडी क्यों नहीं ली, मामले में कार्रवाई को लेकर विमर्श किया जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें