फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आवास से लेकर कलक्ट्रेट तक पांच घंटे अलंकार का हल्ला बोल; सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के दो दिन का घटनाक्रम

Wed, 28 Jan 2026 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के दूसरे दिन मंगलवार को अलंकार अग्निहोत्री ने आवास से लेकर कलक्ट्रेट तक पांच घंटे तक हल्ला बोला। समर्थकों संग डीएम के चेंबर के सामने बरमादे में आकर प्रदर्शन किया और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
1 of 12
Alankar Agnihotri Resign - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के दूसरे दिन मंगलवार को अलंकार अग्निहोत्री काफी आक्रामक दिखे। सुबह उन्हें उनके आवास पर समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। वह आवास पर समर्थकों के साथ बैठक नहीं कर पाए। 

11.00 बजे आवास के पहले गेट पर ताला लगा देख सिटी मजिस्ट्रेट मुख्य गेट की ओर बढ़े। वहां भी पुलिसकर्मियों का पहरा था। हालांकि पुलिस ने उन्हें देखकर गेट खोल दिया और वह समर्थकों संग सीधे कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां गेट बंद कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

2 of 12
कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री व उनके समर्थन - फोटो : अमर उजाला
सड़क से कलक्ट्रेट तक पांच घंटे चला हल्ला बोल
इस पर वह जमीन पर धरने पर बैठ गए। समर्थकों संग सड़क से कलक्ट्रेट तक उनका हल्ला बोल लगभग पांच घंटे चला। फिर वह शाम को कलक्ट्रेट से निकलकर अपने सरकारी आवास चले गए, जहां उन्हें फिर से हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 12
कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर धरने बैठे सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री व उनके समर्थन जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
मीडिया के कैमरों से बचते दिखे अधिकारी
अलंकार अग्निहोत्री के कलक्ट्रेट गेट के पास जमीन पर धरने पर बैठ देखकर उनके साथी अधिकारियों में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार भी आए। यह सभी अधिकारी मीडिया के कैमरों से बचते दिखे और कोई टिप्पणी नहीं की। 

4 of 12
कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर धरने बैठे सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री व उनके समर्थन जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मीडिया कर्मियों को रोका तो अलंकार ने जताई नाराजगी 
साथी अधिकारी उन्हें डीएम से मिलाकर बात कराने के बहाने कलक्ट्रेट सभागार ले गए, जहां एडीएम सिटी और पुलिस ने मीडिया कर्मियों को रोका तो अलंकार ने नाराजगी जताई। कुछ ही देर में वह समर्थकों संग सभागार से बाहर डीएम के चेंबर के सामने बरामदे में आकर प्रदर्शन किए और सरकार की तानाशाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

5 of 12
कलेक्ट्रेट से जाते सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने समर्थको के साथ - फोटो : अमर उजाला
फिर वह कलक्ट्रेट से निकलकर चौकी चौराहा के पास सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे, जहां समर्थकों को अपराह्न 3.30 बजे फिर कलक्ट्रेट चलकर डीएम से मिलने की बात कहकर आवास चले गए। 

 
विज्ञापन

6 of 12
कलेक्ट्रेट से जाते सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने समर्थको के साथ - फोटो : अमर उजाला
अलंकार अपने समर्थकों संग फिर अपने आवास से पैदल ही 3.30 बजे पहुंच गए, लेकिन डीएम की मौजूदगी न होने पर उन्होंने वहीं चेंबर के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देकर तक प्रदर्शन चलता रहा, फिर सिटी मजिस्ट्रेट अपने समर्थकों संग आवास चले गए, जहां उन्हें दोबारा पुलिसकर्मियों ने हाउस अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन

7 of 12
सोमवार रात कार से बाहर जाते निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
बढ़ाई गई सीसी कैमरों की संख्या
सिटी मजिस्ट्रेट आवास पर मौजूद अलंकार अग्निहोत्री की प्रत्येक गतिविधि पर जिला प्रशासन की नजर है। प्रशासन ने देर शाम को सिटी मजिस्ट्रेट आवास परिसर में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ा दी है। इससे अब आवास परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन नजर रख रहा है।

 

8 of 12
समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट से लौटते निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
डीएम से न मुलाकात हुई न उत्तर मिला, राष्ट्रपति शासन की मांग
प्रदर्शन के दौरान अलंकार अग्निहोत्री बार-बार यही कह रहे थे कि उन्हें डीएम से जानना है कि सोमवार शाम 7.30 बजे कॉल कर उन पर व्यक्तिगत और जातिगत अपमानजनक शब्द से टिप्पणी करने वाला लखनऊ का अधिकारी कौन है? 
 

9 of 12
समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट से लौटते निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
अलंकार ने कहा कि डीएम उस अधिकारी का नाम सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा के सोमवार शाम 7.30 बजे से 7.44 बजे के बीच डीएम को कॉल करने वाले अधिकारी का नाम उजागर करने के लिए एसआईटी गठित हो। 

 

10 of 12
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
कहा कि सोमवार को डीएम ने सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत उन्हें अपने आवास बुलाया था। ताकि वह कुछ ऐसा लिखकर दे दें कि अन्य किसी आरोप पर उन्हें निलंबित कराया जा सके। उन्होंने ये भी मांग की कि राज्यपाल से रिपोर्ट लेकर प्रदेश के संविधानिक तंत्र को बहाल कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ब्राह्मण विरोधी विचारधारा पर काम कर रही है।

11 of 12
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के दो दिन का घटनाक्रम
सोमवार
  • दोपहर करीब 1:30 बजे इस्तीफे का पत्र व फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट।
  • अपराह्न करीब 3:00 बजे तक सरकारी आवास पर पत्रकारों व समर्थकों का लगता रहा जमावड़ा।
  • अपराह्न करीब 3:30 बजे अधिकारी मुलाकात करने घर पहुंचे।
  • शाम 5:00 बजे तक पत्रकारों से करते रहे बातचीत।
  • शाम छह बजे साथी पीसीएस अधिकारी मनाने व बातचीत करने पहुंचे।
  • शाम 6:20 बजे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से सपा के प्रतिनिधि ने कराई बात।
  • शाम 6:41 बजे घर से निकलकर पहुंचे डीएम आवास पर मुलाकात करने।
  • शाम 6:45 बजे एडीएम प्रशासन व अन्य अधिकारी भी आवास पर पहुंचे।
  • शाम 7:22 बजे एसएसपी अनुराग आर्य भी आवास में पहुंचे।
  • रात 8:00 बजे जिलाधिकारी आवास से मुलाकात कर बाहर निकले।
  • लौटकर सरकारी आवास पर पहुंचे रात 8:30 बजे और की पत्रकार वार्ता।
  • समर्थकों के साथ रात 10:00 बजे गेट पर पुन: पत्रकारों से बातचीत कर फिर आवास गए।
  • रात 10:55 बजे समर्थकों के साथ घर से बाहर निकले।
  • रात करीब 11:00 बजे प्राइवेट वाहन में बैठकर निकले।
  • पुन: रात लगभग 12:00 बजे आवास लौटे और रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

12 of 12
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
मंगलवार
  • 11:00 बजे सरकारी आवास से बाहर आकर पैदल कलक्ट्रेट की ओर निकले।
  • 11:15 बजे कलक्ट्रेट गेट पास जमीन पर धरने पर बैठ गए।
  • 11:58 बजे धरने से उठकर कलक्ट्रेट सभागार आए।
  • अपराह्न 12:17 बजे से डीएम चेंबर सामने प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हुई।
  • अपराह्न 2:00 बजे तक डीएम के मौजूद न होने पर कलक्ट्रेट से बाहर आवास चले गए।
  • अपराह्न 3:22 बजे फिर कलक्ट्रेट के लिए समर्थकों संग आवास से कूच किया।
  • शाम 4:44 बजे तक कलक्ट्रेट में ही नारेबाजी करते रहे, फिर डीएम के मौजूद न होने से आवास लौट गए।
  • शाम 5:00 बजे से सरकारी आवास पर ही अलंकार हाउस अरेस्ट हो गए, पुलिस ने समर्थकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें