फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Blast: शुक्र है जुमा था... वर्ना बिछ जातीं लाशें, इस दिन ठेकेदारों और कारीगरों की रहती है छुट्टी

Sun, 09 Feb 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
1 of 7
विस्फोट मामला - फोटो : अमर उजाला
बरेली के बाकरगंज में तीन लोगों की मौत से मातम का माहौल है। गनीमत रही कि हादसा शुक्रवार को हुआ। इस दिन कारीगर जुमे की नमाज अदा करने के साथ ही अन्य घरेलू कार्य निपटाते हैं। लोग यह सोचकर ही सिहर उठते हैं कि घटना किसी और दिन होती तो जाने कितनी लाशें बिछ जातीं। हादसे में मृत ठेकेदार अतीक समेत दूसरे मृतकों के परिजन अफसोस जता रहे थे। स्थानीय नेता नदीम भी वहां मौजूद थे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को मांझे के अड्डे बंद रहते हैं। चूंकि ज्यादातर ठेकेदार व कारीगर अल्पसंख्यक समुदाय के हैं तो शुक्रवार को उनकी छुट्टी रहती है। 


 
विज्ञापन

2 of 7
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दिन वे जुमे की नमाज के साथ ही अपने रोजमर्रा के काम निपटाते हैं। अतीक के यहां भी शुक्रवार को छुट्टी रहती है। अतीक के छोटे भाई हनीफ रजा ने बताया कि दोनों कर्मचारी शायद साफ-सफाई की वजह से आ गए थे और कल के काम की तैयारी में लगे थे। गंधक और पोटाश आदि के बारे में जानकारी से उन्होंने इन्कार किया, पर जाहिर है कि ऐसा ही कुछ रहा होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
यहीं पर बन रहा था मांझा - फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई कि किसी ने बीड़ी पी होगी, जिसकी चिंगारी से यह घटना हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार के अलावा दूसरे दिनों में यहां सात से आठ कारीगर काम करते हैं। गनीमत रही जो घटना शुक्रवार को हुई।

4 of 7
Manjha Factory Explosion - फोटो : अमर उजाला
मांझे की अवैध फैक्टरी में धमाका, मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़े
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में शुक्रवार सुबह मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे फैक्टरी मालिक और दो कारीगरों के चीथड़े उड़ गए। पतंगबाजी के लिए मजबूत मांझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश, कांच और लोहे के बुरादे का मिश्रण तैयार करने के दौरान यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद धमाके का राज सामने आएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां (51) मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान (26) और सरताज (24) उनकी फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे स्थित भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Manjha Factory Explosion: जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि इन घातक पदार्थों का मिश्रण तैयार करने के दौरान ही धमाका हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में लुगदी बना रहे अतीक और फैजान के चीथड़े उड़ गए। नजदीक मौजूद सरताज भी गंभीर घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीएम और एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
धमाके की सूचना पर कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गईं। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी मौके का जायजा लिया। अतीक और फैजान के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के इलाके को खंगाला गया। पुलिस विस्फोटक की मौजूदगी की आशंका की भी पड़ताल कर रही है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, पर ऐन मौके पर बिजली गुल होने की वजह से धमाका सीसीटीवी में कैद नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें