फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun Case: पुजारी के साथ दो महिलाएं भी थीं शामिल, सच जानने के लिए पुलिस ने अपनाया ये तरीका

Sat, 09 Jan 2021 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 6
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के जिस गांव में दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसमें आरोपी पुजारी उसकी गांव में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रात भी पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कही अहम बातें पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम पुजारी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले उसका डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। साथ ही कोरोना जांच की गई, जिसमें वह निगेटिव पाया गया। मामले में मुख्य आरोपी सत्यनारायण दास बृहस्पतिवार देर रात पकड़ा गया था। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। ये टीमें उसका सुराग लगा पातीं, उससे पहले रात करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीणों ने उसे खोज निकाला। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुजारी गांव के एक घर में शरण लिए हुए था। वह किसका घर था। अभी ये पता नहीं चला है। पुलिस इसे छिपाते हुए बता रही है कि पुजारी को गांव के जंगल से पकड़ा गया था। इसके बाद पुजारी को नजदीकी थाना इस्लामनगर ले जाया गया। वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ अनिरुद्ध सिंह के अलावा आईजी राजेश कुमार पांडेय भी मौजूद थे। 

 

4 of 6
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। उसने कई अहम बातें कबूली हैं। शुक्रवार दोपहर उसकी निशानदेही पर गांव की कुछ महिलाओं को भी थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को भी इस्लामनगर थाने में रखा गया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुख्य आरोपी पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के अलावा सिविल लाइंस, कोतवाली समेत चार थानों की पुलिस मौजूद थी। यहां आरोपी का कोरोना टेस्ट, मेडिकल और डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। पत्रकारों ने उससे बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उससे बात नहीं करने दी। इसके बाद उसे सीधे जेल भेज दिया गया। वह कोरोना जांच में निगेटिव बताया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यही है वो कुआं - फोटो : अमर उजाला
पुजारी को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लाया गया था। उसका कोरोना टेस्ट, मेडिकल करा दिया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जांच में आरोपी कोरोना निगेटिव पाया गया है। इससे उसे सीधे भेज दिया गया है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें