फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun Rape Case: महिला के शव की हालत देख डॉक्टर हैरान, दरिंदों की बर्बरता देख कांप गया कलेजा

Wed, 06 Jan 2021 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 5
बदायूं रेप केस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में रविवार रात एक धर्मस्थल में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बदायूं एसएसपी - फोटो : एएनआई
आरोपियों ने महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ दी थी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हुई। अब उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर के मुताबिक, महिला रविवार शाम धर्मस्थल पहुंची थी। सात घंटे बाद यानी सोमवार रात 12 बजे पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और यशपाल उसे अर्द्धनग्न हालत में घर के बाहर फेंक गए। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसका एक पैर टूटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस सोमवार दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची थी। 
 

4 of 5
Badaun gang rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर बाद महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी हिस्सा फट गया। उसकी बाईं सातवीं पसली टूटी हुई मिलीं और बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था। इसके अलावा उसका बायां पैर टूटा हुआ मिला है जो महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यही है वो कुआं - फोटो : अमर उजाला
वीडियो ने कर दी आरोपों की पुष्टि
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में भले ही पुलिस, पुजारी व दो अन्य आरोपियों को दोषी नहीं मान रही थी, लेकिन सोमवार को सामने आए वीडियो ने जुर्म की पुष्टि कर दी थी। पुजारी ने बयान दिया था कि वह धर्मस्थल पर था। महिला आई थी, लेकिन वह कुएं में गिर गई। महिला के कुएं में गिरने पर पुजारी ने दो लोगों को बुलाया और चंदौसी ले गए, लेकिन उसे वापस घर छोड़ने वाली बात हजम नहीं हुई। जब महिला की हालत इतनी गंभीर थी तो उसे वापस क्यों लाया था? इसके अलावा पुजारी ने महिला को जिस कुएं में गिरने की बात कही थी, वो कुआं एक टीनशेडनुमा कोठरी में है। उसकी दीवार और धर्मस्थल की दीवार लगी हुई हैं। वह कोई आम रास्ता नहीं है, जहां से कोई गुजरते समय कोई गिर जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें