फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: विनोद के परिवार से थे मधुर संबंध, फिर साजिद ने उनके बच्चों को क्यों मारा? कई सवाल हैं अनसुलझे

Wed, 20 Mar 2024 03:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 5
बदायूं डबल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के बाबा कलोनी में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां रहने वाले ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने वारदात को अंजाम दिया। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। 

बुधवार को बच्चों और आरोपी के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी साजिद का भाई जावेद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि विनोद और साजिद के बीच मधुर संबंध थे। 10 साल से उसका घर आना-जाना था, लेकिन उसकी करतूत से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। हर किसी के जहन में अब यही सवाल है कि आखिर साजिद ने मासूमों की जान क्यों ली?
विज्ञापन

2 of 5
मृतक बच्चों के पिता - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि विनोद और आरोपी साजिद के बीच पारिवारिक संबंध थे। मृतक बच्चों के पिता विनोद सिंह ने ही आरोपी साजिद को यहां खोखा खोलने की सलाह दी थी। दो साल पहले विनोद ने ही सड़क किनारे खोखा रखने के लिए रुपये भी दिए थे। इसके बावजूद साजिद ने उनके बच्चों की हत्या क्यों की? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
साजिद ने विनोद की पत्नी से पांच हजार रुपये मांगे थे। कहा था कि उसकी पत्नी की डिलीवरी के लिए रुपयों की जरूरत है। मृतक बच्चों की दादी ने रुपये को लेकर विनोद को फोन भी किया था। उधर, आरोपी साजिद की पत्नी सना ने गर्भवती होने की बात से ही इनकार किया है। इससे यह सवाल भी है कि आखिर उसने रुपयों का बहाना क्यों बनाया?

4 of 5
मृतक बच्चों की मां को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसके चलते परिवारों के काफी अच्छे संबंध थे। साजिद का उनके घर आना जाना भी था। मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था। इसके बाद वह वापस आया और बच्चों की हत्या कर दी। भागते समय उसके हाथ में चाकू था। साजिद चाकू कहां से लेकर आया? यह भी सवाल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों ने आरोपी की दुकान का सामान फूंका - फोटो : अमर उजाला
मृतक बच्चों के पिता विनोद को ओर दी तहरीर में बताया गया कि घटना के बाद लोगों ने साजिद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उस भीड़ ज्यादा थी। उसी का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस के मुताबिक साजिद ने तमंचे से फायर किया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि उसके पास तमंचा कहां से आया? क्योंकि वह हत्या के बाद जब भाग रहा था, तो उसके हाथ में बच्चों की मां और दादी ने चाकू होने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें