Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला का आगमन पर चहुंओर उल्लास छाया हुआ है। बरेली में भी दिवाली जैसा उत्सव है। शहर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। मंदिरों और घरों के प्रवेश द्वार पर लोगों ने वंदनवार सजाए गए हैं। हर तरफ रामधुन गूंज रही है।
अयोध्या में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही बरेली में रामोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई। मंदिरों में प्रसाद बांटा गया। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रामलला के स्वागत में मंदिरों से लेकर घर, गलियों और प्रतिष्ठान को फूलों और झालरों से सजाया गया है। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गए थे। शहर के बांके बिहारी मंदिर, हरि मंदिर मॉडल टाउन में विशेष कार्यक्रम हुए हैं।
शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां चाय, पकौड़ी से लेकर हलुआ, प्रसाद और पूड़ी छोले तक लोगों को बांटा जा रहा है। शहर की कई कॉलोनियों में लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम किए हैं। लाउडस्पीकर से लेकर डीजे तक प्रभु श्रीराम के भजन बज रहे हैं। सिकलापुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभु राम के भजनों पर थिरके। पूरा शहर राममय नजर आ रहा है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है।
विज्ञापन
2 of 7
बरेली में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
शहर में माहौल वैसा ही है, जैसा दिवाली पर होता है। लोगों ने अपने घरों में सजावट की है। नगर निगम का मुख्य भवन भी सजाया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय चमक रहे हैं। नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर रामधुन गूंज रही है। बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं... जैसे गीत से शहर गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
आनंद आश्रम में महिलाओं ने जलाए दीप
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन, कलक्ट्रेट, नगर निगम, बिजली निगम के दफ्तर और विद्युत सबस्टेशन, बीडीए समेत अधिकतर सरकारी दफ्तरों में रोशनी की सजावट गई है। यह सजावट 27 जनवरी तक रहेगी। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा।
4 of 7
जेल में हुआ विशेष कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) के सभागार को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया है। इसमें बंदियों व स्टाफ को लाइव प्रसारण दिखाने के बड़ी स्क्रीन लगाई गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने रविवार शाम को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बंदियों को सोमवार को विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई। सेंट्रल जेल में भी सजावट की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
श्री हरि मंदिर में सजावट
- फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर परिसर में झालरों और फूलों से सजावट की गई है। सोमवार को सुंदरकांड पाठ के साथ हवन-पूजन किया गया। भक्तों को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने बताया कि महिला मंडली पूजन के बाद शाम तक भजन-कीर्तन जारी रखेगी। शाम को भव्य दीपोत्सव व आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
शहर में निकाली गई शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बनखंडीनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और दीपोत्सव से मंदिर परिसर राममय है।
हरि मंदिर मॉडल टाउन में सजीव प्रसारण
- फोटो : अमर उजाला
शहर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके लिए बड़े मंदिरों, पार्कों सहित लगभग 200 स्थानों पर एलईडी और बड़ी स्क्रीन लगाई गई। बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर, बाबा अलखनाथ मंदिर, श्री तपेश्वरनाथ मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर सहित शहर के अन्य इलाकों में स्क्रीन की व्यवस्था की गई।