फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Carnival: बरेली में कार्निवल के अंतिम दिन कलाकारों ने मचाया धमाल, फिल्मी गानों पर झूमे शहरवासी

Wed, 15 Oct 2025 08:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

 दिवाली कार्निवल में अंतिम दिन नाचने-गाने के लिए शहर उमड़ पड़ा। बैंड के साथ गानों पर थिरकने के साथ ही लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के लोग जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली कार्निवल में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अमर उजाला व महिसुधा की ओर से डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित दिवाली कार्निवल में अंतिम दिन नाचने-गाने के लिए शहर उमड़ पड़ा। बैंड के साथ गानों पर थिरकने के साथ ही लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के लोग जश्न में डूबे रहे। मंगलवार को मेले का शुभारंभ डीआईजी अजय कुमार साहनी, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक व एएसपी सोनाली मिश्रा ने किया। डीआईजी ने कहा की शहर के लोगों को तीन दिन तक भरपूर आनंद लेने का मौका मिला। यह मेला आपसी सद्भाव का संदेश देता है।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों ने ताइक्वांडो का किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कार्निवल के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सबसे पहले ताइक्वांडो बरेली संगठन ने करतब दिखाकर लोगों को तालियां बटोरीं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जादूगर अंकुर ने एक से बढ़कर एक जादू दिखाए। अखिल बैंड ने लोगों को जमकर झुमाया। कलाकार दीक्षा व राजन मैसी ने अपनी जादुई आवाज से सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
मेले में खरीदारी करते शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
दिवाली कार्निवल में पहुंचीं महिलाओं ने मेले में मस्ती के साथ जमकर खरीदारी भी की। जूलरी, सजावटी सामान आदि खरीदा। डीजे की धुन पर ग्रुप डांस किया। युवाओं की टोली भी मेले में लगे स्टॉल पर खरीदारी करने पहुंची। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। ऊंट पर बैठने के लिए बच्चे अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
 

4 of 6
दिवाली कार्निवल में उमड़े शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद
कार्निवल में स्वादिष्ट व्यंजनों की कई दुकानें सजाई गईं। इनमें साउथ इंडियन, चाइनीज, इंडियन आदि फूड शामिल रहे। महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ गोलगप्पों के स्टॉल पर रही। यहां सेहत का ध्यान रखने के लिए सेहत का फूड नाम से स्टाल लगाया गया। यहां पौष्टिक आहार मिला।
विज्ञापन

5 of 6
अंतिम दिन डीआईजी, एसपी सिटी और एएसपी ने किया मेले का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
कार्निवल में तीन दिन से आ रहे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा रहा है। परिवार के अन्य लोगों को भी लेकर आया हूं। शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार। - विजय कुमार शर्मा
बहुत अच्छा कार्यक्रम है। मैं शाम को सात बजे ही आ गई थी। अभी भी घर जाने का मन नहीं कर रहा है। हर साल ऐसा आयोजन होना चाहिए। बच्चों ने भी खूब मस्ती की। - शिखा आर्य
स्टेज पर हो रहे डांस ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले हुए जादू ने सबको हैरत में डाला। मेले में मजा बहुत आया।- मीनाक्षी
कार्निवल में आकर बहुत अच्छा लगा रहा है। जादू से लेकर कलाकारों के गाने तक सब बहुत अच्छा है। मैं हर बार इस कार्यक्रम में आता हूं। - डॉ. अनीस बेग
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोगों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
इनका हुआ सम्मान
निहाल सिंह (महीसुधा)
डॉ. अनीस बेग (मैक्लाइफ हॉस्पिटल)
डॉ. एम एस बासु (जगत फार्मा)
डॉ. आकाश गंगवार (आकाश वैट्स)
डॉ. प्रतीक गंगवार (राधिक हॉस्पिटल)
ओमवीर सिंह (सुरभि पेंट्स)
कलीमुद्दीन (ओमेगा क्लासेस)
ऋतिक राज पटेल एवं मनोज कांडपाल (जेपीएम इंस्टिट्यूट)
ई.अतिकाय सिंह (गुरु प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन)
नरेंद्र सिंह धोनी (भूमिका सोलर)
विनय कुमार गुप्ता (मोक्ष – द सोशल क्लब)
विजनेश चौहान (श्री प्री-भोग आटा)
म्रगेन्द्र सिंह (प्रीफ्यूल एनर्जी)
रमेश जैन (अरिहंत कम्युनिकेशन)



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें