फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन से मिलने पर टोका तो की हत्या, कुश की नजरों में खटक रहा था प्रेमिका का भाई, अर्जुन हत्याकांड में खुलासा

Wed, 17 Jun 2026 10:22 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के संजयनगर में डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जांच में खुलासा हुआ है कि बहन से मिलने पर टोका तो आरोपी ने अर्जुन को गोली मार दी। प्रेमिका का भाई कुश की नजरों में खटक रहा था।
विज्ञापन
1 of 12
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली में अर्जुन हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेमप्रसंग में बाधक होना निकली है। स्थानीय लोगों से पुलिस की पूछताछ के बाद ये साफ हुआ कि अर्जुन की बहन और पड़ोसी कुश का प्रेमप्रसंग था। इसमें आड़े आने पर अर्जुन को रास्ते से हटा दिया गया। हालांकि अर्जुन के परिवार ने आरोप लगाया कि कुश अपने साथियों के संग उनकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहा था।

सोमवार रात हुई घटना के बाद से ही प्रेम-प्रसंग की चर्चा सामने आ रही थी। पुलिस ने रात से ही दबिश देनी शुरू की तो घटना के पीछे की वजह सामने आने लगी। हालांकि पिता ने आरोपियों के खिलाफ जो तहरीर दी, उसमें इस तरह के आरोप का जिक्र नहीं किया। बावजूद प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई कि अर्जुन की बहन का कुश से प्रेमप्रसंग था। 

विज्ञापन

2 of 12
अर्जुन की हत्या के बाद विरोध करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन को इस बात की जानकारी हो गई थी। उसने बहन पर सख्ती करने के साथ ही कुश से भी नाराजगी जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों ओर से गुटबाजी हो रही थी। इनमें कुश का दांव लग गया और उसने अर्जुन की हत्या कर दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्राथमिक जांच में अर्जुन की बहन और पड़ोसी कुश की बातचीत सामने आई है।
 
विज्ञापन

3 of 12
अर्जुन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का आरोप- बेटी से करता था छेड़खानी
अर्जुन के परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर प्रदर्शन किया तो कुश पर मोहल्ले में दबंगई दिखाने का आरोप लगाया। मां गुड़िया देवी ने बताया कि उनके दो बेटे करन और अर्जुन और एक बेटी है। अर्जुन ने इंटर पास किया था और अगली कक्षा में प्रवेश का फॉर्म लेने सोमवार को गया था। वह पढ़ाई के अलावा पेंट व रात में डीजे का काम करता था और परिवार की कमाई का सहारा था।

4 of 12
अर्जुन की हत्या के बाद विरोध करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि कुश ने मोहल्ले का माहौल खराब कर रखा था। अर्जुन की बहन ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कुश उसी को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। अर्जुन को ये बात खराब लगी थी, उसने विरोध किया तो कुश ने उसे बुलाकर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

5 of 12
मृतक के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
सिर में ही ही फंस गई थी गोली
अर्जुन के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, उसके सिर में ही गोली फंसी मिली। कान के पीछे ही गोली मारी गई थी। गोली दूसरी पार नहीं निकली तो शव को जिला अस्पताल भेजकर एक्सरे कराया गया। इसमें सिर में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई। सिर की कई नसें क्षतिग्रस्त होने व ज्यादा रक्तस्राव की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई।
 
विज्ञापन

6 of 12
मृतक अर्जुन के परिजव व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर लगाया घायल करने का आरोप
हंगामे व पुलिस से उलझने के दौरान हाथ में चोट आने से अर्जुन की मां गुड़िया व एक अन्य महिला घायल हो गईं। दोनों को अधिकारियों ने तुरंत जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया। इस दौरान मौके पर मौजूद परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की जिसकी वजह से उन लोगों को चोटें आईं हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप को निराधार बताया।
 
विज्ञापन

7 of 12
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रामपुर-दिल्ली रूट के वाहन हुए प्रभावित
चौकी चौराहा से चौपुला मार्ग आगे रामपुर होते हुए मुरादाबाद व दिल्ली हाईवे को जोड़ता है। इस लिहाज से इस ओर आने जाने वाले वाहन फंसने लगे। करीब आधा घंटा तक वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने परिवार को मनाकर सड़क से हटा दिया, लेकिन एक घंटा तक वाहनों को यहां से धीमे धीमे ही गुजारा जा सका। एसपी सिटी के साथ दो सीओ, सीओ एलआईयू विजय राणा व शहर के आठ थानों के प्रभारी मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। महिलाओं के हंगामे को देखते हुए महिला पुलिस भी बड़ी संख्या में बुलाई गई थी।

 

8 of 12
अर्जुन हत्याकांड पर फूटा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
डीजे संचालक की हत्या पर फूटा आक्रोश, पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने लगाया जाम
बरेली के संजयनगर में डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मौके पर लाकर गोली मारने, फांसी दिलाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें अर्जुन की मां के हाथ में चोट लग गई।

 

9 of 12
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब 11 बजे संजय नगर इलाके में राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के जिला सचिव राकेश मौर्य के 20 वर्षीय बेटे अर्जुन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन दिन में पेंटर और रात को डीजे का काम करता था। रात से ही परिवार के लोग गुस्से में थे। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर करीब 12 बजे जब पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा था, उस दौरान अर्जुन के परिजनों के साथ मौजूद रिश्तेदारों व मोहल्लेवालों की भीड़ बेकाबू हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने चौकी चौराहा से चौपुला रोड पर उन्होंने जाम लगा दिया। बारादरी थाना पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
 

10 of 12
मृतक के परिजनों को समझाते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन की मां के हाथ में खून देखकर और भड़की भीड़
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी शिवम आशुतोष सिंह व सीओ सिटी आशुतोष शिवम पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए। शहर के सभी थानों की पुलिस बुला ली गई। महिलाएं सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने लगीं। महिला सिपाहियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो धक्कामुक्की भी हुई। इसमें अर्जुन की मां गुड़िया देवी के हाथ में चोट लग गई और खून निकल आया। तब भीड़ और भड़क गई और नारेबाजी करने लगी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।
 

11 of 12
मृतक के परिजनों ने सड़क पर रोके वाहन - फोटो : अमर उजाला
दो आरोपियों को गोली मारने और फांसी देने की मांग पर अड़े
अर्जुन के परिवार की महिलाओं ने बताया कि उनके परिजनों ने तीन लोगों पर रिपोर्ट कराई है। उन्हें पता लगा है कि दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिलाएं इस बात पर अड़ गईं कि दोनों को यहां या घटनास्थल पर लाया जाए और गोली मार दी जाए। जो और लोग घटना में शामिल हों, पुलिस उन्हें फांसी दिलाने की गारंटी ले। एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि आरोपियों के साथ कोई रियायत नहीं की जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।

 
विज्ञापन

12 of 12
एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा रखी है। सभी घर से भागे हुए हैं। कुछ लोगों को पकड़कर उनसे इनके बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। परिजनों में घटना को लेकर गुस्सा था, उनकी बात सुनकर समझा दिया गया तो वह मान गए। वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें