फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी: गुलों से गुलजार हुआ अमर उजाला का आंगन, बोन्जाई बने आकर्षण का केंद्र; देखें तस्वीरें

Sat, 22 Feb 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला परिसर में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से ही लोग पहुंचने लगे। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। रंग-बिरंगे फूलों के साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अमर उजाला का परिसर शुक्रवार को गुलों से गुलजार हुआ। सतरंगी बगिया और उससे उठती सुगंध पुष्प प्रेमियों के दिल को बाग-बाग कर गई। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें डीएम आवास, छावनी परिषद, जाट रेजिमेंट सेंटर, डीआरएम कार्यालय, बरेली क्लब ने अलग-अलग वर्गों में भागीदारी की है। शहरवासियों के लिए यह प्रदर्शनी शनिवार और रविवार को खुली रहेगी। पहले दिन औपचारिक शुभारंभ के बाद आईजी ने यहां सजाए गए फूलों, कैक्टस, बोन्जाई की वैरायटी को देखा और सराहा। बोर्ड पर शुभकामना संदेश भी लिखा। पार्षद राजेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से ही लोग प्रदर्शनी में पहुंचने लगे। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों के लिए किड्स जोन बनाया गया है। इसमें झूले, मिक्की माउस, ट्रेन आदि लगाए गए हैं। बच्चे इसका खूब आनंद उठा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
शहर के पुष्प प्रेमी प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न प्रकार के फूलों को अपलक निहारते रहे। उन्होंने फूलों के साथ सेल्फी भी ली। प्रदर्शनी में गार्डन, सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर और असाधारण वैरायटी में पौधे आए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
29 साल की बोन्जाई रही आकर्षक का केंद्र 
पुष्प प्रदर्शनी में बोन्जाई आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां 29 साल के बरगद, 22 साल के पाकड़ और 24 साल के पीपल की बोन्जाई आकर्षण का केंद्र रही।

4 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
फूलों का संसार सजाने में इनकी रही भागीदारी
डीएम आवास, बरेली क्लब लिमिटेड, मोहम्मद कैफ, नीरज मेस, सीओ ऑफिस, डीआरएम कार्यालय, कुमुद बाला, कैंटोनमेंट बोर्ड, बीबीएल स्कूल, गंगाशील नर्सिंग स्कूल, डॉ शशिबाला राठी, राकेश कुमार, जेएलए, केशव गुप्ता, जीआरएम समूह, विभा वैद्य, एसआरएमएस, रितु जैन, मदर मैरी कैक्टस गार्डन, आदित्य सिंह, आईवीआरआई, हरीश भल्ला, हिमांशु पुरी, जिला उद्यान अधिकारी, रॉयल एंथनी, जाट ऑफिसर्स मेस इसीर इंफ्रा। 
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
खूब भाया हाइब्रिड गेंदा
हाइब्रिड गेंदा लोगों को काफी पसंद आया। जूनियर लीडर्स अकादमी के आनंद ने बताया कि 10 से 15 रुपये में बिकने वाला हाइब्रिड गेंदा सीजनल है। ये दिसंबर से शुरू होकर अप्रैल तक खत्म होने लगता है। प्रदर्शनी में स्ट्रॉबेरी भी पसंद की गई। लाल और पीले रंग का बेहद खूबसूरत रेनूकुलस नाम का फूल गुलाब की सुंदरता को भी मात देता है। बाजार में इसकी कीमत 40 से 50 रुपये तक है। इसे आप अपने घर के अंदर-बाहर कहीं भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
इन वैरायटी के फूल हैं मौजूद
नस्टेशियम, सिनेरिरिया, रेनुन कुलस, जरोनियम, प्रमुला, पिटूनिया, डिमारपोटिका स्टाक, पेन्जी, क्लार्किया, लार्क स्पर, गजानिया, जरबेरा, बेगोनिया, इम्पेशियन्स, कारनेशन, डाएंथस, निमेशिया, सिजेंथस, स्वीट विलियम, प्लाक्स, सालविया, गोडेटिया, आस्टर, बरबीना, डेलीफनियम, कैन्डीटफ, गलाडूलाई, लिलियम, ग्लाक्सोनिया, फ्रिशिया आदि। साथ ही, सब्जियों के पौधे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Amar Ujala flower show - फोटो : अमर उजाला
इनके सजाए गार्डन जीत रहे दिल
निकिता अग्रवाल, डीएम आवास, जीआरएम समूह, एसआरएमएस, जाट ऑफिसर्स मेस, केसीएमटी, जेएलए, रितु जैन, मदर मेरी कैक्टस गार्डन, रॉयल एंथनी, आईवीआरआई, इसीर इंफ्रा।
 
विज्ञापन

8 of 8
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
असाधारण वैरायटी में आए 320 पौधे
पुष्प प्रदर्शनी में इस बार 320 पौधे असाधारण वैरायटी में आए हुए हैं। ये पौधे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इसमें स्टार होली होम्स, सिल्वर डांस, स्टार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें