अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी पर लटका ताला।
- फोटो : संवाद
दो जिलों में हजारों लोगों से कराया निवेश
अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। कंपनी ने मोटे मुनाफे का झांसा देकर 15 हजार लोगों से निवेश कराया। फिर अपना दफ्तर समेट लिया। इसकी खबर मिलने पर निवेशकों ने निदेशकों के बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ला स्थित आवास और बदायूं स्थित दफ्तर पर जमकर हंगामा किया था। इस मामले में बदायूं कोतवाली में कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत, मैनेजर अमित सिंह, एजेंट सुनील बाबू मौर्य और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं की ओर से एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें कंपनी के निदेशकों समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है।