बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी लूट की गाड़ी लेकर सीधे प्लांट में घुसा और अफसरों को गालियां देकर दफ्तर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसने गोलियां बरसा दीं। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया।
यूपी के बदायूं के दातागंज इलाके के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में मुख्य प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि लूटी गई गाड़ी से प्लांट में बेधड़क घुसे अजय प्रताप सिंह ने अंदर दफ्तर पहुंचने के बाद जमकर गालियां दीं।
इस पर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा जैसे ही बाहर आए तभी उसने गोलियां चला दीं। प्लांट में कर्मचारियों की शिफ्ट दो बजे बदलती है।
कर्मचारियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था कंपनी की गाड़ी से की जाती है। चूंकि आरोपी कंपनी में काम कर चुका है तो उसे सब पता था कि किस समय गाड़ी कर्मचारियों को लेकर गांव के पास से निकलती है। उसी हिसाब से उसने अपनी पूरी योजना बनाई।
विज्ञापन
3 of 13
आरोपी अजय प्रताप सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 1.30 बजे कंपनी की गाड़ी का चालक धर्मेंद्र कर्मचारी भटौली निवासी किरन, पुरैनी निवासी रामौतार व दीपक को लेकर सैजनी गांव के पास पहुंचे कि अजय प्रताप सिंह गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। उसके हाथ में तमंचा देख चालक ने गाड़ी रोक दी।
4 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक व अन्य तीनों कर्मचारियों को तमंचे के बल पर गाड़ी से नीचे उतारा और उनके मोबाइल फोन छीनने के बाद गाड़ी को लेकर वहां से भाग निकला। कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर भागकर कहीं कोई सूचना दी तो जान से मारे जाओगे।
विज्ञापन
5 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के मुताबिक, आरोपी अजय ने गाड़ी मुख्य प्रबंधक परियोजना व उपप्रबंधक के कार्यालय के बाहर रोकी और दोनों हाथों में लिए तमंचों से गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड दौड़े लेकिन गाड़ी में बैठकर हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फिल्मी स्टाइल में भाग निकला।
विज्ञापन
6 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लांट में नौकरी लगवाने के नाम पर उगाही का अजय पर लगा आरोप
हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह का क्षेत्र में भय व्याप्त है। उसके सामने कोई बोलने को तैयार नहीं होता है। प्लांट में उसके मर्जी के बिना कोई नौकरी नहीं कर सकता था। जो रुपये नहीं देता था, उसकी शिकायतें कराकर वह नौकरी से बाहर निकलवा देता था।
विज्ञापन
7 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे ही एक व्यक्ति को नौकरी से निकलवाने के बाद से दोनों अधिकारियों के नजर में आ गया था। इसके बाद से उसके कहने से न कोई कर्मचारी लगाया जा रहा था और न ही उसके कहने पर किसी को लगाया जा रहा था।
8 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की लापरवाही से गई दो सरकारी अफसरों की जान
दातागंज क्षेत्र में एचपीसीएल के दो सरकारी अधिकारियों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने जिले को कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर देती तो यह दर्दनाक वारदात बच सकती थी। सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा से विवाद के बाद आरोपी अजय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
इस मामले में अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इतना ही नहीं, आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उन्होंने यहां से तबादला लेने के लिए भी आवेदन किया था। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।
10 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी का नतीजा रहा कि आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने प्लांट परिसर में घुसकर दिनदहाड़े दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की गई। वहीं, इस घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
11 of 13
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा सांसद ने जताया रोष
सपा सांसद आदित्य यादव ने दोहरे हत्याकांड पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिन के उजाले में औद्योगिक परिसर के अंदर इस तरह की वारदात होना बेहद दुखद और शर्मनाक है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
आरोपी ने दोनों अफसरों के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
एचपीसीएल प्लांट में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे अजय प्रताप सिंह ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि मुख्य प्रबंधक परियोजना सुधीर गुप्ता और उप-प्रबंधक हर्षित मिश्रा उससे निजी काम करवाते थे। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी।
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
बदायूं के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता (55) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी के मुताबिक, नौकरी से हटाए गए पूर्व ऑपरेटर अजय प्रताप सिंह ने गाड़ी से प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मौके से भागकर अजय मूसाझाग थाने पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में शासन ने भी स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।