फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बुलाते थे चाचू-मामू फिर भी नहीं पसीजा दिल: किसानों ने पूछा- बच्चों को क्यों मार रहे हो? तो दिया यह जवाब

Thu, 22 Dec 2022 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
बरेली में मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मासूम सुभान की गला दबाकर हत्या और उसके फुफेरे भाई अमान की हत्या की कोशिश करने वाले नरेश यादव को उसके किए की सजा घंटे भर में ही मिल गई। हत्या के बाद बचने को बेतहाशा भाग रहा आरोपी किसी वाहन की चपेट में आकर जान गवां बैठा। लोग इसे कुदरत का न्याय बताकर चर्चा करते रहे। बताया जा रहा है कि फईम के यहां काम के दौरान अपने करीबी की मौत के बाद से ही नरेश बदले की आग में जल रहा था। उसने इस मामले में समझौता तो कर लिया था, लेकिन वह बदला लेने के लिए मौके की तलाश में था। घटना के बाद उसने मालिक के प्रति अपना व्यवहार और भी अच्छा कर लिया था। फईम उस पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने लगे थे। यही वजह रही कि दूसरे समुदाय का होने के बावजूद उन्होंने उसे अपनी शादी में बुला लिया। यहां भी उसे घर में ही रखा और वह परिवार के लोगों से घुल मिल गया। फईम का भतीजा सुभान उसे चाचू कहता था। 
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के गांव घुंसा से फईम की बहन शादी में आई थीं। उनका बेटा अमान भी उसे मामू कहने लगा। नरेश भी दिखावे के लिए बच्चों को खूब दुलार करता था। मौका देखकर उसने दोनों मासूमों की हत्या का प्लान बना लिया। ग्रामीण न आते तो वह अमान की भी जान ले लेता। 

 
विज्ञापन

3 of 8
मासूम सुभान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने डांटा तो बोला- मेरे बच्चे हैं
घटना के दौरान बच्चों के चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर नरेश वहां से भागने लगा। लोगों ने पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया। कुछ लोग बताते हैं कि उन्होंने उसे डांटा भी था कि बच्चों को क्यों मार रहे हो? तब उसने कहा कि मेरे बच्चे हैं, मैं चाहे कुछ करूं। बताते हैं कि इस पर कुछ लोगों की उससे कहासुनी भी हुई। इसके बाद वह फरार हो गया।
 

4 of 8
घायल अमान - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बरेली के सीबीगंज में बिहार के रहने वाले मजदूर ने अपने मालिक से दुश्मनी निकालने को उनके परिवार के दो बच्चों की हत्या की कोशिश की। एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हत्या कर भागा आरोपी भी सड़क हादसे का शिकार होकर जान गंवा बैठा।

 
विज्ञापन

5 of 8
मृतक बच्चे के घर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीबीगंज की खना गौंटिया निवासी फईम कश्मीर में भवन निर्माण व वेल्डिंग ठेकेदार है। 19 दिसंबर को उसकी शादी थी। उसके पास काम करने वाला कर्मचारी बिहार निवासी नरेश यादव भी शादी में आया था और घर में ही रह रहा था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में वह फईम के भतीजे पांच साल के सुभान पुत्र नईम और भांजे चार साल के अमान पुत्र अबरार को चीज दिलाने की बात कहकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां दोनों बच्चों का गला दबाने लगा। बच्चों के चीखने पर खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े तो नरेश भाग निकला। बच्चों को घरवाले जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सुभान को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी और मासूम बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इधर, हत्यारोपी नरेश भागता हुआ बड़ा बाईपास पर परधौली के पास पहुंचा। वहां वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने उसे भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे के पिता नईम ने नरेश पर हत्या की रिपोर्ट कराई है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
बताया जा रहा है कि कश्मीर में फईम के पास नरेश के परिवार का एक और व्यक्ति भी काम करता था। कुछ समय पहले एक घटना में काम करते समय उसकी मौत हो गई थी। नरेश को मामले में समझौता करना पड़ा पर वह अंदरखाने ठेकेदार से रंजिश मानता था। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी की भी मौत हो गई है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें