UP Train Accident: 'पटरी से उछल गई ट्रेन...ऊपर से निकल रही थीं चिंगारियां', दहशत में यात्री कांपने लगे; आपबीती
Thu, 27 Nov 2025 09:15 AM IST
शाहरुख खान
मुकेश शुक्ल, अमर उजाला, रामनगर/बाराबंकी
सार
बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।
विज्ञापन
1 of 9
रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार के सहरसा निवासी पिंटू ने बताया कि हम लोग ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे कि अचानक जोरदार आवाज हुई। हम सभी चौंक गए। देखे तो पुल की टूटी रेलिंग व उल्टा डंपर दूसरी रेलवे लाइन पर पड़ा था। ऊपर से चिंगारियां निकल रही थीं। ओवरहेड तार टूटकर जमीन पर गिर रहे थे। पहले तो लगा कोई बड़ा विस्फोट हो गया।
घटनास्थल के पास भट्ठे पर काम करने वाले जमालुद्दीन ने कहा कि ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर होती तो डंपर उसी पर गिरता। बड़ा अनर्थ हो जाता। पास के दुकानदार राजबहादुर निषाद ने बताया कि पहले पुल की रेलिंग टूटने की आवाज आई, फिर ऐसा धमाका हुआ कि लगा कोई पूरी ट्रेन पटरी से उछल गई।
विज्ञापन
2 of 9
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीचे देखा तो डंपर उलटा टंगा था और तारों से चिंगारी निकल रही थी। पंजाब के मैकू मधईपुरा बिहार के नायक कुमार बोले कि हम बच्चे लेकर बाहर भागे। हवा में जलने की गंध भर गई थी। कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। हर किसी को लग रहा था अभी एक और धमाका होगा।
विज्ञापन
3 of 9
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए
लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। लेकिन कुछ देर बाद बचाव टीम को देख राहत की सांस ली। डंपर गिरने के बाद हुए जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। बाद में जब पता चला कि धमाका नहीं बल्कि डंपर गिरा है, तब कहीं जाकर थोड़ी राहत मिली।
4 of 9
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुजुर्ग यात्री की बिगड़ी तबीयत
घटना के दौरान एक वृद्ध यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत दवा देकर संभाल लिया। बरेली के रितेश ने बताया कि गोरखपुर जा रहे थे। ठीक बगल में ऐसा लगा कि ट्रेन को उड़ा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
क्षतिग्रस्त डंपर के केबिन के अंदर फंसे चालक को निकालते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी में पुल से रेलवे लाइन पर गिरा डंपर
बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।
विज्ञापन
6 of 9
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के चलते ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग देर रात तक ठप रहा। वहीं, करीब 45 मिनट बाद चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
7 of 9
क्षतिग्रस्त डंपर के केबिन के अंदर फंसे चालक को निकालते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ गरिमा पंत के अनुसार, रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा। इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे।
8 of 9
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने संभाली राहत व बचाव की कमान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त डंपर गिरा देख राहत की सांस ली। डंपर चालक मलबे में फंसा था। उसकी पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। देर रात 1:45 बजे तक रेल मार्ग बहाल नहीं हो सका था।
गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग ठप, ट्रेनों को अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर किया डायवर्ट
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के चलते सभी ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को अयोध्या के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है।