फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेलर आरके तिवारी और बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या में नाम, मुख्तार का शूटर रह चुका था गैंगस्टर शोएब

Sun, 15 Feb 2026 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में मारे गए माफिया मुख्तार के करीबी शोएब का नाम 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में सामने आया था। शोएब मुख्तार का शूटर रह चुका था।
विज्ञापन
1 of 6
lawyer murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिनदहाड़े मारे गए शोएब किदवई, जिसे उर्फ बॉबी के नाम से भी जाना जाता था, की आपराधिक फाइलें अब सामने आ रही हैं। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि बॉबी का एक लंबा आपराधिक अतीत रहा है। वह कभी कुख्यात बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी और एक शार्प शूटर के तौर पर जाना जाता था। उसकी आपराधिक गतिविधियों की कई परतें खुल गई हैं।

पुलिस के अनुसार, शोएब किदवई उर्फ बॉबी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी। 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में शोएब का नाम सामने आया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शोएब मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा रहा था। उस पर हत्या, बलवा आदि के 12 मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन

2 of 6
वकील की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि मृतक शोएब पर लखनऊ और बाराबंकी में कुल 12 मामले दर्ज थे। इनमें 1999 में लखनऊ के हजरतगंज में जेलर आरके तिवारी हत्याकांड भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 6
कार में गोलियों के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी शाजिया की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस तो दर्ज कर लिया गया मगर परिजनों ने साफ कह दिया कि पिछले 15 वर्षों से शोएब बहुत शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे थे। परिजन भी किसी व्यक्ति पर शक नहीं जता सके।

4 of 6
हत्या के बाद घटना स्थल पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की तहरीर का एंगल, रजिस्टर खंगालने पहुंचे एएसपी
जांच के दौरान एक और अहम तथ्य प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी ने पुलिस को एक तहरीर दी थी। इसी सूचना के बाद सुबह एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी शहर कोतवाली पहुंचे और रजिस्टरों की गहन जांच कराई। हालांकि एसपी का कहना है कि संबंधित शिकायत करीब चार से पांच वर्ष पुरानी है और उसका मौजूदा हत्याकांड से सीधा संबंध होना अभी स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोएब ने लड़ा था कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव
शोएब ने वर्ष 2007 में बसपा में रहते हुए बंकी ब्लाक में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ा। बाराबंकी में माफिया मुख्तार से जुड़े एंबुलेंस कांड में भी शोएब का नाम प्रमुखता से सामने आया था। पुलिस इस पूरे मामले में शोएब के करीबी लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। संदिग्ध हमलावरों के स्कैच भी तैयार कराए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को उतारते कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
मुख्तार के करीबी रहे वकील की हत्या

बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई (51) उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। मुख्तार गैंग का शूटर रहे शोएब को कई गोलियां लगी थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें