फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मुख्तार के करीबी का कत्ल: दस गोलियों से छलनी थी शोएब की लाश, रिपोर्ट में सामने आई हमलावरों की बर्बरता

Sun, 15 Feb 2026 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 250 कैमरे खंगाले गए हैं। कारोबारियों और परिचितों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। शोएब के आर्थिक लेनदेन की भी पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
1 of 16
lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमें सरगर्मी से छानबीन कर रही हैं। पुलिस ने जहां शोएब के चालक और तीन अन्य परिचितों से सघन पूछताछ की है वहीं लखनऊ में मृतक के घर से बाराबंकी घटनास्थल तक मोबाइल टावरों के डंप डेटा भी उठाया है।

पुलिस हर उसे व्यक्ति की घटना के वक्त की लोकेशन ट्रेस कर रही है जो शोएब से किसी ने किसी मामले में जुड़ा था। हाईवे पर प्रमुख मार्गों के करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग पुलिस ने देखी है और इनको लगातार देखा जा रहा है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस घटनास्थल और आसपास सघन जांच की और और क्राइम सीन को रीटेक करके दिखा।
विज्ञापन

2 of 16
वकील की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक सवार बदमाशों ने की हत्या
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ के से बाराबंकी आते वक्त हाईवे के असेनी मोड़ की सर्विस रोड पर शोएब किदवई बॉबी की हत्या हुई थी। पल्सर सवार दो हेलमेट लगाए बदमाश तेजी से आया और उनकी कार में गोलियां बरसाकर चले गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों तक पहुंचने की पहली ठोस कड़ी कहां से मिलेगी।

 
विज्ञापन

3 of 16
कार में गोलियों के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक पर लखनऊ और बाराबंकी में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें 1999 में लखनऊ के हजरतगंज में जेलर आरके तिवारी हत्याकांड भी शामिल है। पत्नी शाजिया की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस तो दर्ज कर लिया गया मगर परिजनों ने साफ कह दिया कि पिछले 15 वर्षों से शोएब बहुत शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे थे। परिजन भी किसी व्यक्ति पर शक नहीं जता सके।
 

4 of 16
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टेक्निकल टीम यह मिलान कर रही है कि घटना के वक्त और उससे ठीक पहले किन-किन मोबाइल नंबरों की लोकेशन शोएब की गाड़ी के आसपास दर्ज हुई। हाईवे, सर्विस रोड, कट प्वाइंट, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा समेत करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 16
हत्या के बाद घटना स्थल पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दोपहर 1:22 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीमें 12:50 बजे से 1:40 बजे के बीच के ‘गोल्डन टाइम फ्रेम’ पर विशेष ध्यान दे रही है। शोएब के कार चालक को घटना से दो दिन पहले छुट्टी दी गई थी। यह तथ्य जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है।
 
विज्ञापन

6 of 16
वकील शोएब किदवई उर्फ बॉबी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रॉपर्टी डीलिंग का कोई विवाद तो नहीं...
अधिवक्ता के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े शोएब के आर्थिक लेनदेन की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस को पता लगा है कि लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से भी जुड़े रहे। हाल के सौदों में किसी विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।
 
विज्ञापन

7 of 16
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को उतारते कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस गोलियों से छलनी मिला बॉबी का शव
शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या में हमलावरों की बर्बरता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार शोएब के शरीर में करीब 10 गोलियां दागी गईं। जबकि चार गोलियां इधर-उधर लगीं।

 

8 of 16
हत्या के बाद घटना स्थल पर एसपी और क्राइम ब्रांच की टीम से जानकारी लेते एडीजी प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की तहरीर का एंगल, रजिस्टर खंगालने पहुंचे एएसपी
जांच के दौरान एक और अहम तथ्य प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी ने पुलिस को एक तहरीर दी थी। इसी सूचना के बाद सुबह एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी शहर कोतवाली पहुंचे और रजिस्टरों की गहन जांच कराई। हालांकि एसपी का कहना है कि संबंधित शिकायत करीब चार से पांच वर्ष पुरानी है और उसका मौजूदा हत्याकांड से सीधा संबंध होना अभी स्पष्ट नहीं है। 
 

9 of 16
हत्या के बाद मौके पर मौजूद एसपी अर्पित विजय वर्गीय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर तथ्य को वैज्ञानिक तरीके से परखा जा रहा है।-अर्पित विजयवर्गीय, एसपी


 

10 of 16
हत्या के साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गादिया गांव में शोएब को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
शोएब किदवई उर्फ बॉबी को शनिवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के उनके पैतृक गांव गादिया में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे दिन शहर में सन्नाटा और सुरक्षा का मिला-जुला माहौल बना रहा। लखनऊ रोड स्थित उनके आवास पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। लखनऊ और बाराबंकी के सैकड़ों वकील, परिचित और स्थानीय लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए। 

 

11 of 16
हत्या के बाद बिखरे पड़ी खाली कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर की विधायक फरीद महफूज किदवई समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता भी पहुंचे। इससे लखनऊ रोड पर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गांव गादिया ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व मंत्री विधायक फरीद मोहम्मद किदवई, विधायक सुरेश यादव और पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू पहुंचे।

12 of 16
lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुख्तार के करीबी रहे वकील की हत्या
बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई (51) उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। मुख्तार गैंग का शूटर रहे शोएब को कई गोलियां लगी। पुलिस को कार के पास में चार खाली कारतूस मिले हैं। पत्नी शाजिया ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोएब बाराबंकी के गदिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रह रहे थे।

 

13 of 16
वकील की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी शहर में भी उनका घर है। बाराबंकी कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार को लखनऊ से कार से बाराबंकी आ रहे शोएब को घेरकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

14 of 16
lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौके पर पहुंची पुलिस को शोएब कार की ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह पड़े मिले। कार की विंडस्क्रीन पर गोलियों के निशान मिले हैं। एक गोली शोएब के दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई। हाथ और पसली में भी तीन गोलियां धंसी मिली हैं। सूचना पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

 

15 of 16
मुख्तार अंसारी की गुर्गे की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हत्या व बलवा के 12 मामले दर्ज थे शोएब का नाम
मृतक पर लखनऊ और बाराबंकी में कुल 12 मामले दर्ज हैं। 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में शोएब का नाम सामने आया था। 
विज्ञापन

16 of 16
पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शोएब मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा रहा था। उस पर हत्या, बलवा आदि के 12 मामले दर्ज थे। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें